.

बीआरसी मुंगेली में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला स्तरीय शैक्षणिक सामग्री निर्माण कार्यशाला | ऑनलाइन बुलेटिन

मुंगेली | (छत्तीसगढ़ बुलेटिन) | शैक्षणिक सामग्री निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्तर के बच्चों के मूलभूत भाषाई एवं गणितीय कौशल पर अभ्यास सामग्री, विज्ञान के सरल प्रयोग तैयार कर बच्चों के साथ नियमित उपयोग किया जाना है। इसके अंतर्गत बुकलेट, बिग बुक, पठन सामग्री का निर्माण, टी .एल.एम. निर्माण किया जाना है।

 

कार्यशाला में शिक्षकों के द्वारा कक्षा पहली से पांचवी और छठवीं से आठवीं तक भाषा एवं गणित विषय पर शिक्षण सामग्री का निर्माण किया गया। इस कार्यशाला में विकासखंड स्रोत समन्वयक डी.सी. डाहिरे, संकुल समन्वयक दाबो रामेश्वर प्रसाद साहू, संकुल समन्वयक उमेश कश्यप फरहदा उपस्थित थे।

 

विकासखंड स्तरीय पीएलसी सहायक शिक्षक हेमलता साहू पीपरपारा, अशोक कुमार यादव शासकीय प्राथमिक शाला दाबो, खिलेश्वर दास मानिकपुरी बिचारपुर, पूनम श्रीवास्तव देवरी, सुनील वाधवानी कोलिहा, गरिमा ताम्रकार धपई, संतोष कुमार ध्रुव चीनू, प्रकाशधर बडगईया देवरी, अश्वनी शर्मा चकरभाठा, मनोज कुमार देवांगन ठाकुरकापा (घ.), रत्ना गुप्ता ठकुरीकापा, मिनीबाला बंजारा खैरवार, लोकेश्वरी कश्यप सिंगारपुर, सुधारानी शर्मा सुरदा, शिवनाथ सिंह मरावी डोडा, संदीप ध्रुवंशी सेमरचुआ, राजेंद्र साहू बरेला, दिनेश कुमार निर्मलकर खैरवार, सावित्री राजपूत चारभाठा, उकल प्रसाद कुर्रे सोनपुरी, और शिक्षक सुमन लाल बंजारा पालचुआ, लिलेश कुमार गबेल सोनपुरी, राजेश पांडे प्रतापपुर, ध्रुव कुमार साहू प्रतापपुर, मनोरंजना शुक्ला जमकोर, प्रकाश श्रीवास पालचुआ, संतोष कुमार साहू दाबो, सुभ्रोभट्टाचार्य पुराण, विनोद कुमार राठौर विचारपुर, सूर्यजीत रोशन जमहा, संजीव यादव चमारी के द्वारा टीम वर्क में शैक्षणिक सामग्रियां तैयार की गई।


Back to top button