.

Property News : भारत में इन पांच जगहों पर प्रॉपर्टी खरीदने के लिए होनी चाहिए वहां की नागरिकता, है बैन…

ToP News: Property News :

 

 

ToP News: Property News : ऑनलाइन बुलेटिन डेस्क : अपना घर खरीदने का सपना हर इंसान का होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कुछ जगहें ऐसी भी हैं जहां आपको जमीन खरीदने की इजाजत नहीं है। मेघालय से लेकर हिमाचल प्रदेश तक आज हम आपको उन जगहों के बारे में जानकारी देंगे जहां जमीन खरीदने पर प्रतिबंध है। (Property News)

 

आपको हिमाचल प्रदेश में संपत्ति खरीदने की अनुमति नहीं है

 

बहुत से लोग हिमाचल प्रदेश जैसे हिल स्टेशनों पर जाना पसंद करते हैं। हिल स्टेशन पर शांति और सुकून का अनुभव ही अलग होता है। हर साल कई लोग हिमाचल प्रदेश घूमने भी आते हैं, लेकिन यहां किसी को भी पहाड़ों में संपत्ति खरीदने की इजाजत नहीं है। 1972 के भूमि अधिनियम की धारा 118 लागू हुई और इसके अनुसार, कोई भी गैर-किसान या बाहरी व्यक्ति हिमाचल प्रदेश में कृषि भूमि नहीं खरीद सकता है। (Property News)

 

आप नागालैंड में संपत्ति नहीं खरीद सकते

 

वर्ष 1963 में राज्य के गठन के साथ ही अनुच्छेद 371ए का प्रावधान एक विशेष अधिकार के रूप में दिया गया और इसके अनुसार, यहां जमीन खरीदने की अनुमति नहीं है। (Property News)

 

सिक्किम में भी आप प्रॉपर्टी नहीं खरीद सकते

 

जानकारी के लिए बता दें कि सिक्किम में सिर्फ सिक्किम के निवासी ही जमीन खरीद सकते हैं। भारत के संविधान के अनुच्छेद 371AF के अनुसार, जो सिक्किम को विशेष प्रावधान प्रदान करता है, यह बाहरी लोगों को निगमित भूमि या संपत्ति की बिक्री और खरीद पर रोक लगाता है। इस राज्य के आदिवासी इलाकों में केवल आदिवासी ही जमीन और संपत्ति खरीद सकते हैं। (property purchase news) सकते हैं। (Property News)

 

अरुणाचल प्रदेश में संपत्ति नहीं खरीद सकते

 

ये तो सभी जानते हैं कि अरुणाचल प्रदेश मशहूर पर्यटन स्थलों में से एक है। इस स्थान पर भी संपत्ति खरीदने की अनुमति नहीं है। यहां कृषि भूमि का हस्तांतरण सरकार की मंजूरी के बाद ही किया जाता है। इन जगहों के अलावा मिजोरम, मेघालय, जम्मू-कश्मीर और मणिपुर भी ऐसे राज्य हैं जहां प्रॉपर्टी खरीदने से जुड़े कई कानून और नियम हैं। इतना ही नहीं नॉर्थ ईस्ट के निवासी एक-दूसरे के राज्य में जमीन भी नहीं खरीद सकते. (Property News)

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://www.facebook.com/oninebu।।etindotin

Property News

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSd

 

ONINE bu।।etin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, समसामयिक विषयों और कई अन्य के लिए oninebu।।etin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक oninebu।।etin.in को जरूर पहुंचाएं।

 


Back to top button