.

राज बंजारे सतनामी समाज बिलासपुर के अध्यक्ष हुए निर्वाचित | ऑनलाइन बुलेटिन

बिलासपुर | (छत्तीसगढ़ बुलेटिन) | गणेश नगर सतनामी सेवा समिति वार्ड क्र. 46 में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मतदान के द्वारा किया गया। चुनाव में राज बंजारे ने कुल 258 मत प्राप्त कर पूर्ण बहुमत से विजय प्राप्त किया।

 

अध्यक्ष पद के अन्य दावेदार आर के बंजारे को 157 मत एवम् रामनाथ डहरिया को 77 मत प्राप्त हुआ। राज बंजारे 101 रिकॉर्ड मतों के अंतर से विजय हुए।

अध्यक्ष राज बंजारे चुनाव के पश्चात समाज के सभी वरिष्ठ जनों का आभार प्रकट किया।

 

उन्होंने कहा है कि समाज ने जिस विश्वास और भरोसा करके नेतृत्व करने का मौका दिया है उसे पूर्ण निष्ठा से निभाएंगे और समाज को उन्नति एवम् विकास की ओर ले जाएंगे।

 

 

 

©बिलासपुर से शैलेन्द्र बंजारे की रपट 


Back to top button