राजस्थान-भरतपुर में पकड़ा 15 हजार गायों की हत्या के 29 मुकदमों का इनामी तस्कर

भरतपुर/डीग.

डीग जिले के पहाड़ी थाना पुलिस ने एक कुख्यात गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के ऊपर गौ तस्करी के 29 मुकदमे दर्ज हैं। पहाड़ी पुलिस ने आरोपी पर दो हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपी डीग जिले के गोपालगढ़, सीकरी, नगर, खोह, कामां, सहित अलवर जिले के पिनगांव थाना, हरियाणा के फिरोजपुर झिरका, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से वांछित है।

पहाड़ी थाना अधिकारी बनी सिंह ने बताया कि आरोपी फारुख (55) निवासी घटमीका कुख्यात गौ तस्कर है। आरोपी ने 4 साल पहले भी पहाड़ी थाने की टीम पर हमला किया था। हमले में ASI सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तब से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी गौ तस्करी के दौरान पुलिस पर हमला करने का आदी है। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया हुआ है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगा। भागते हुए वो गिर गया और पत्थरों से टकरा कर उसके पैर में चोट लग गई। उसे पहाड़ी अस्पताल लाया गया, जहां से उसे आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोपी ने बताया कि वह अभी तक करीब 15 हजार गायों की हत्या करवा चुका है। फिलहाल घायल अवस्था में आरोपी को भरतपुर संभाग मुख्यालय के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका पुलिस कस्टडी में इलाज जारी है।


Back to top button