राजस्थान-उदयपुर में शराबी युगल ने फिल्मी स्टाइल में जीप को टक्कर मरकर फरार

उदयपुर.

शराबी प्रेमी युगल ने रविवार रात अपनी कार से पुलिस की जीप को टक्कर मार दी। हादसे में जीप पलटने के कारण पुलिस जीप का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, एक सिपाही को भी चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार फतेहसागर के रिंग रोड, रानी रोड पर कार खड़ी कर एक लड़का और लड़की शराब पी रहे थे।

पुलिस की गश्ती पार्टी ने शराबी प्रेमी युगल से पूछताछ करना चाहा तो रुककर जवाब देने के बजाय वे दोनों उनकी चित्तौड़ नंबर की कार में बैठकर भाग निकले। पुलिस ने अपनी जीप से प्रेमी युगल की कार का पीछा किया और प्रतापनगर क्षेत्र में जीप ओवरटेक कर कार के आगे सड़क के बीच खड़ी कर दी। मगर दुस्साहसी प्रेमी युगल ने अपनी कार रोकने के बजाए पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर दी जिससे जीप पलटी खा गई। जीप को टक्कर मारते हुए शराबी प्रेमी युगल चित्तौड़ की तरफ भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शराबी युगल की तलाश शुरू कर दी है।


Back to top button