.

रक्षाबंधन…

©अशोक कुमार यादव

परिचय- मुंगेली, छत्तीसगढ़.


 

दुकानों में सजी है रंग-बिरंगी रेशमी राखी।

नग-नगिनों, चंदन, मौली और मीनाकारी।‌।

बाजार में दिखने लगी रक्षाबंधन की रौनक।

खरीदने आ रही हैं बहनें मन मगन सम्यक।।

 

यह बंधन भाई-बहन के पवित्र प्यार का है।

जीवन पर्यंत रक्षा करने और दुलार का है।।

चेहरे पर मुस्कान लिए आँखों में चमके नूर।

सफलता, उन्नति मिलेगी, बाधाएँ होंगी दूर।।

 

सावन पूर्णिमा के दिन मनाएँगे श्रावणी पर्व।

भाई की कलाई में सुन्दर रक्षा सूत्र का दर्प।।

माथे पर गोल तिलक है स्वीकृति का सूचक।

बहन को खुश रखने‌ भाई बनेगा महारक्षक।।

 

देवी लक्ष्मी ने राखी बाँधने की शुभारंभ की।

गरीब स्त्री की रूप धारण करके गमन की।।

पाताल लोक में राखी बाँधी राजा बलि को।

वरदान माँग वापस लाई भगवान विष्णु को।।

 

चक्र चलाते श्रीकृष्ण को उँगली में चोट लगी।

द्रौपदी ने साड़ी का पल्लू फाड़ कर बाँध दी।।

कृष्ण ने कृष्णा को रक्षा करने का वचन दिया।

चीरहरण के समय लाज बचाई वचन निभाया।।

 

Ashok Kumar Yadav 'Shikshadoot', Mungeli, Chhattisgarh 1200
अशोक कुमार यादव

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

राजकोट नगर निगम अपरेंटिस भर्ती, Apply Now | Rajkot Municipal Corporation Apprentice Bharti 2023

 

चिता की लकड़ी | Newsforum
READ

Back to top button