ToP News: राशन कार्डधारकों को मिलने वाली है बड़ी सौगात! केंद्र सरकार बना रही ये योजना, होली से पहले मिलेगी खुशखबरी… Ration card

ToP News: Ration card :
ToP News: Ration card : ऑनलाइन बुलेटिन डेस्क : केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलाई जा रही श्रीअन्न योजना को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। होली से पहले केंद्र सरकार गेहूं, चावल और बाजरा के अलावा ज्वार का भी वितरण करेगी. मार्च से अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को सरकारी राशन की दुकानों पर गेहूं और चावल के अलावा बाजरा और ज्वार का भी वितरण किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. (Ration card)
अधिक से अधिक लोगों के आहार में मोटा अनाज शामिल करने के उद्देश्य से सभी राशन कार्ड धारकों को सरकारी राशन की दुकानों से मुफ्त बाजरा भी दिया जाएगा। फ़तेहपुर के जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि फरवरी माह में अंत्योदय कार्ड धारकों को मिलने वाले 35 किलो राशन में से इस बार प्रति कार्ड नौ किलो गेहूं, पांच किलो बाजरा और 21 किलो चावल वितरित किया जाएगा. (Ration card)
जबकि फरवरी माह में पात्र ग्रहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो राशन के सापेक्ष एक किलो गेहूं, एक किलो बाजरा व तीन किलो चावल शामिल किया गया है। जबकि मार्च माह में वितरण में फिर बदलाव किया जाएगा। डीएसओ ने बताया कि मार्च माह से अंत्योदय और पात्र गृहस्थी दोनों कार्डधारकों को वितरण में बदलाव कर ज्वार को भी इसमें शामिल कर लिया जाएगा। (Ration card)
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/on।inebu।।etindotin

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTS।d
ON।INE bu।।etin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए on।inebu।।etin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक on।inebu।।etin.in को जरूर पहुंचाएं।












