.

बिलासपुर के ज्वेलर्स में लूट का प्रयास, संचालक को मारी गोली, एक को पकड़कर लोगों ने की पूजाई | ऑनलाइन बुलेटिन

बिलासपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | शहर में 3 बदमाशों ने ज्वेलरी दुकान में धावा बोल दिया। दुकान संचालक को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग रहे थे, जिसमें से एक को लोगों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। ज्वेलरी दुकान संचालक को पैर में गोली लगी है। उसे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां ज्वैलर्स की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और अभी कुछ भी कहने से मना कर रहे हैं। पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दिनदहाड़े लूट की वारदात से व्यापारियों में दहशत है।

मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर शहर के शनिचरी के पास स्थित दीपक ज्वेलरी दुकान में 3 बदमाश दोपहर ढाई बजे 2 बाइक पर सवार होकर आए। दुकान में घुसे और ज्वेलरी दुकान के संचालक दीपक सोनी को गोली मार दी। दुकान संचालक पिस्तौल देखकर घबरा गया और बचने लगा, तभी आरोपियों ने दो राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली दीपक के पैर में लगी है।

 

 

पुलिस ने दीपक को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर सिटी कोतवाली के थाना स्टाफ सहित उच्च अफसर घटना स्थल पर पहुंचे हैं। एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि घटना के बाद एक आरोपी को भीड़ ने पकड़ा और जमकर पिटाई की है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। शहर में नाकेबंदी भी कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ : राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन की प्रदेश अध्यक्ष चुनीं गईं प्रीतिबाला आडिल | newsforum
READ

 

एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल लूट और गोली चलाने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 2 मोटरसाइकिल में सवार होकर 3 लोग दीपक ज्वेलर्स में आए थे। दुकान संचालक को गोली लगी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसी स्थिति खतरे से बाहर है। लूटेरे कितने रुपये और सोने-चांदी के गहने ले गए हैं यह अभी पता नहीं चल पाया है।

 

उमेश कश्यप ने बताया कि फिलहाल पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। घटना में प्रयुक्त पिस्टल, दो राउंड, एक चाकू, मोटरसाइकिल व एक मोबाइल बरामद किया गया है। शहर में नाकेबंदी की गई है। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button