आरएस आघात को मिला द्वितीय ओमप्रकाश वाल्मीकि स्मृति साहित्य सम्मान 2021 | Newsforum

लखनऊ | सांगवान सिटी, अलीगढ़ निवासी कवि व लेखक आरएस आघात को हिंदी दिवस के अवसर पर  द्वितीय ओमप्रकाश वाल्मीकि स्मृति साहित्य सम्मान से नवाजा गया। विदित है कि यह सम्मान उन्हें उनकी रचनाओं व काव्य पाठ के आधार पर साहित्य चेतना मंच, सहारनपुर द्वारा प्रदान किया गया है।

आघात को इस सम्मान के लिए अन्य 9 साहित्यकारों व लेखकों के साथ साचेम, सहारनपुर द्वारा उनके साहित्यिक व सामाजिक कार्य में विशिष्ट योगदान व अन्य कृत प्रयासों के लिए, 17 नवम्बर 2021 को साहित्य चेतना मंच, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) द्वारा आयोजित द्वितीय ‘ओमप्रकाश वाल्मीकि स्मृति साहित्य सम्मान 2021’ के लिए चयनित किया गया है।

 

यह सम्मान गत वर्ष की भांति दस साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा। लेखक आघात शहर के कई सामाजिक संगठनों टीम BSPS, रन फॉर अम्बेडकर, मानव सेवादल संस्थान, धम्म भूमि व साहित्यिक संस्था सम्यक संस्कृति साहित्य संघ, अलीगढ़ से जुड़े हुए हैं तथा वर्तमान में वे एक प्रतिष्ठित बैंक में देहरादून कार्यरत हैं।

 

इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुने जाने पर आघात ने बताया कि उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि उनका नाम प्रतिष्ठित सम्मान ओमप्रकाश वाल्मीकि स्मृति साहित्य सम्मान के लिए चुना गया है। उन्होंने यह सम्मान अपने माता पिता व महापुरुषों को समर्पित किया है। शहर के कई सामाजिक संगठनों व कार्यकर्ताओं ने इस पर खुशी जाहिर की है।

 

उन्हें इस सम्मान से नवाजे जाने पर हर्ष व्यक्त करने वालों में अतुल बौद्ध, श्रीकांत, राजेश खन्ना, विपिन कुमार, डा विजेंद्र प्रताप सिंह, अजय पाल सिंह, शलभ सोनकर, रमेश यादव, शीला गौतम, केबी मोर्या, राहुल गौतम आदि शामिल हैं।


Back to top button