.

IOCL Apprentice Recruitment: ट्रेड अप्रेंटिस के 1535 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे होगा सिलेक्शन | ऑनलाइन बुलेटिन

नई दिल्ली | [जॉब बुलेटिन] | IOCL Apprentice Recruitment 2022: आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और आप वैंकेंसी खुलने का इंतजार कर रहे हैं तो ये नौकरी आपके लिए ही सकती है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में ट्रेड अप्रेंटिस के 1535 पदों पर भर्ती निकाली है।

 

IOCL Apprentice Recruitment 2022: जो उम्मीदवार इस पद पर आवेदन करना चाहते हैं उन्हें बता दें, आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू हुई और आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com/apprenticeships के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ी जानकारी पढ़ लें, उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू करें।

 

इन पदों पर होगी भर्ती

 

  1. ट्रेड अप्रेंटिस – अटेंडेंट ऑपरेटर- 396 पद
  2. ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर) -161 पद
  3. ट्रेड अप्रेंटिस (बॉयलर)- 54 पद
  4. टेक्निशियन अप्रेंटिस केमिकल -332 पद
  5. टेक्निशियन अप्रेंटिस – मैकेनिकल-163 पद
  6. टेक्निशियन अप्रेंटिस मैकेनिकल-198 पद
  7. टेक्निशियन अप्रेंटिस इलेक्ट्रिकल-198 पद
  8. टेक्निशियन अप्रेंटिस इंस्ट्रुमेंटेशन-74 पद
  9. ट्रेड अप्रेंटिस- सचिवीय सहायक -39
  10. ट्रेड अप्रेंटिस- लेखाकार -45 पद
  11. ट्रेड अप्रेंटिस- डाटा एंट्री ऑपरेटर -41 पद
  12. ट्रेड अप्रेंटिस- डाटा एंट्री ऑपरेटर (स्किल सर्टिफिकेट होल्डर्स)- 32 पद

 

जानें शैक्षणिक योग्यता

 

ट्रेड अप्रेंटिस – अटेंडेंट ऑपरेटर -3 साल बी.एससी। (फिजिक्स, मैथ, केमिस्ट्री) में की हो।

 

ट्रेड अप्रेंटिस (फिटर) – मैट्रिक 2 (दो) साल के आईटीआई (फिटर) कोर्स के साथ

 

ट्रेड अप्रेंटिस (बॉयलर) -3 साल बी.एससी। (फिजिक्स, मैथ, केमिस्ट्री / इंडस्ट्रीयल केमिस्ट्री) में की हो।

 

उम्र सीमा

 

इस पद पर आवेदन करने के लिए 30 सितंबर को उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए।

 

ऐसे होगा चयन

 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में उनके द्वारा प्राप्त अंकों और अधिसूचित पात्रता मानदंडों को पूरा करने के आधार पर उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

 

कब होगी लिखित परीक्षा

 

लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 6 नवंबर है और परिणाम 21 नवंबर को जारी किया जाएगा।

 

IOCL Apprentice Recruitment 2022: ऐसे करना है आवेदन

 

स्टेप 1– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाएं।

 

स्टेप 2- ” IOCL Trade Apprentice Recruitment 2022″ लिंक पर क्लिक करें।

 

स्टेप 3– अब आवेदन फॉर्म को भरना शुरू करें।

 

स्टेप 4- अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

 

स्टेप 5- अब फॉर्म को सबमिट कर लें।

 

स्टेप 6- आप चाहें तो फॉर्म का प्रिंटआउट ले सकते हैं।

 

 

एसबीआई, इंडिया पोस्ट समेत इन सरकारी संस्थानों में निकली भर्ती, 1,80,000 रुपये तक होगी सैलरी | ऑनलाइन बुलेटिन

 

 

 

 

 

 


Back to top button