.

आज जारी हो सकता है नीट पीजी का स्कोर कार्ड, काउंसलिंग जुलाई में संभव| NEET PG 2023

नई दिल्ली | [जॉब बुलेटिन] | The National Board of Examination in Medical Sciences (NBEMS) is likely to release the score card of NEET PG 2023 tomorrow, March 25. Candidates will be able to check their scorecard by visiting natboard.edu.in. The counseling process of NEET PG can start from July 15. The result of NEET PG was released on 14 March 2023. Significantly, about 2.9 lakh students had registered for NEET PG. The exam was held on March 5. Admission in MD, MS, DNB, Diploma courses will be done through NEET PG exam.

 

Online Bulletin Dot In : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) कल 25 मार्च को नीट पीजी 2023 का स्कोर कार्ड जारी कर सकता है। परीक्षार्थि अपना स्कोरकार्ड natboard.edu.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। नीट पीजी की काउंसलिंग प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू हो सकती है। नीट पीजी का रिजल्ट 14 मार्च 2023 को जारी किया गया था। गौरतलब है कि नीट पीजी के लिए करीब 2.9 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा पांच मार्च को हुई थी। नीट पीजी परीक्षा के माध्यम से एमडी, एमएस, डीएनबी, डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन होंगे।

NEET PG

नीट पीजी का बढ़ा कट-ऑफ

पिछले साल नीट पीजी 2022 का कट ऑफ स्कोर जहां सामान्य/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 800 में से 275 रहा था। वहीं, इस बार 800 में 291 कट ऑफ स्कोर रहा है। एससी, एसटी, ओबीसी (पीडब्ल्यूडी सहित) के लिए कट ऑफ स्कोर 2022 में 245 थी। वहीं इस बार कट ऑफ स्कोर 257 अंक रहा है। अनारक्षित व सामान्य वर्ग के पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों का कट ऑफ स्कोर 2022 में 260 था। वहीं, इस बार कट ऑफ स्कोर 274 अंक रहा है।

 

वर्ग कट ऑफ स्कोर

जनरल व ईडब्ल्यूएस 291-50

जनरल-पीडब्ल्यूबीडी 274- 45

एससी, एसटी, ओबीसी 257- 40

सोशल मीडिया :

 

फेसबुक ग्रुप में जुड़े

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

 

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

* अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव इन भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक यह जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

205 पदों के लिए करें आवेदन, फेज 11 सेलेक्शन पोस्ट भर्ती के लिए 27 मार्च आखिरी तारीख | SSC Selection posts recruitment 2023


Back to top button