Teachers Recruitment : केंद्र सरकार करेगी 38,000 शिक्षकों की भर्ती, बनेंगे 740 एकलव्य मॉडल स्कूल- गृह मंत्री अमित शाह | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

Teachers Recruitment : नई दिल्ली | [जॉब बुलेटिन] | Central government will recruit 38,000 teachers, 740 Eklavya model schools will be built – Home Minister Amit Shah.
Online bulletin dot in : केंद्र सरकार जल्द ही 38,000 शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है। इसके साथ ही 540 एकलब्य मॉडल स्कूल भी स्थापित किए जाएंगे। केंद्रीय बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने इन बातों का ऐलान किया था, लेकिन शनिवार को झारखंड के देवघर में आयोजित विजय संकल्प रैली में यह बात गृह मंत्री अमित शाह ने फिर दोहराई। उन्होंने कहा कि इस बार के केंद्रीय बजट में 7 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। (Teachers Recruitment)
आपको बता दें कि 1 फरवरी 2023 को भारत सरकार का बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री सीतारमन ने शिक्षा क्षेत्र के लिए नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी समेत कई योजनाओं का ऐलान किया था। उनमें सबसे प्रमुख 740 एकलव्य मॉडल स्कूल बनाना और 38800 शिक्षकों की भर्ती का ऐलान था। (Teachers Recruitment)
उन्होंने यह भी ऐलान किया था कि मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 157 नई नर्सिंग कॉलेजों की भी स्थापना की जाएगी। इसके अलावा मेडिकल इक्विपमेंट्स ट्रेनिंग के लिए नए कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
आपको बता दें कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRS) में शिक्षकों औस सहायक कर्मचारियों के 38800 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। ईएमआरएस के लिए शिक्षकों की भर्ती एकलव्य टीचिंग स्टाफ सेलेक्शन एग्जाम (ETSSE) के जरिए किया जाएगा।
इस परीक्षा का आयोज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा कराया जा सकता है। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में 38800 शिक्षकों व सहायक कर्मचारियों की भर्ती केंद्र सरकार अगले तीन वर्षों में पूरी करेगी। 740 एकलव्य विद्यालयों में करीब साढ़े तीन लाख जनजातीय छात्र लाभान्वित होंगे। (Teachers Recruitment)
In this Union Budget, there will be no tax on income up to Rs 7 lakhs. For our tribals, 740 Eklavya Model schools will be established & 38,000 teachers will be recruited: Union Home Minister Amit Shah at Deoghar, Jharkhand pic.twitter.com/7zON2A0Soc
— ANI (@ANI) February 4, 2023
अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव इन भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक यह जरूर पहुंचाएं.
ये खबर भी पढ़ें: