.

Home Guard Recruitment : झारखंड गृह रक्षा वाहिनी ने 1478 पदों पर जारी किया विज्ञापन, निकलीं भर्ती वैकेंसी, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 मार्च | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

Home Guard Recruitment : धनबाद | [जॉब बुलेटिन] | Jharkhand Home Defense Corps issued advertisement for 1478 posts, recruitment vacancy came out, last date for online application is 17 March.

 

Online bulletin dot in: झारखंड में धनबाद होमगार्ड में 1478 जवानों की नई बहाली निकाली गई है। नव नामांकन के लिए झारखंड गृहरक्षा वाहिनी ने विज्ञापन जारी किया है। इस बार जिले के 10 प्रखंड, नगर निगम व नगर परिषद क्षेत्र के लिए क्षेत्रवार बहाली निकाली गई है।

 

ग्रामीण क्षेत्र में जहां 638, वहीं शहरी क्षेत्र में 840 अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। एनआईसी पर बहाली का पोर्टल जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 मार्च 2023 है। पोर्टल 21 फरवरी से अभ्यर्थियों के लिए खोला जाएगा। (Home Guard Recruitment)

 

आधी आबादी को 50 प्रतिशत का आरक्षण

 

होमगार्ड की नई बहाली में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में 319 महिलाओं की भर्ती ली जाएगी। वहीं शहरी क्षेत्र से 420 रिक्तियां महिलाओं के लिए सुनिश्चित की गई हैं। बहाली में कुल 739 सीटें महिलाओं के लिए सुरक्षित रहेगी। (Home Guard Recruitment)

 

आयु सीमा

 

कम से कम 19 साल और अधिकतम 40 साल।

 

योग्यता

 

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए- कम से कम 7वीं पास होना चाहिए।

 

शहरी क्षेत्र- 10वीं पास होना जरूरी है।

 

शारीरिक मापदंड

 

लंबाई : जनरल/ओबीसी- 162 सेमी, एससी/एसटी- 157 सेमी, महिला- 148 सेमी

सीना : जरल/ओबीसी- 79 सेमी, एससी/एसटी-76 सेमी

 

आवेदन शुल्क- 100 रुपये

 

ये खबर भी पढ़ें:

SECL Recruitment 2023 : कोल इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 400 से ज्यादा पदों पर निकलीं भर्ती, आवेदन आज से | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

 


Back to top button