.

Jobs in Central Government : भारतीय वन सेवा में 1006 पद रिक्त, राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राज्यसभा में दी जानकारी | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

Jobs in Central Government : नई दिल्ली | [जॉब बुलेटिन] | 1006 posts vacant in Indian Forest Service, Minister of State Ashwini Kumar Choubey gave information in Rajya Sabha.

 

Online bulletin dot in : भारतीय वन सेवा में 1006 पद रिक्त हैं और बीते साल इसमें 188 अधिकारियों की नियुक्ति की गई। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी। (Jobs in Central Government)

 

उन्होंने बताया कि फिलहाल भारतीय वन सेवा में 2185 अधिकारी काम कर रहे हैं जिनमें से 300 अधिकारी अनुसूचित जाति वर्ग से, 201 अनुसूचित जनजाति वर्ग से, 484 अधिकारी अन्य पिछड़ा वर्ग से, 1166 अधिकारी सामान्य वर्ग से और 34 अधिकारी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से हैं। (Jobs in Central Government)

 

उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2023 की स्थिति के अनुसार, भारतीय वन सेवा में रिक्तियों की संख्या 1006 है।

 

चौबे ने बताया कि भारतीय वन सेवा में 2018 में 164 अधिकारी, 2019 में 147 अधिकारी, 2020 में 143 अधिकारी, 2021 में 152 अधिकारी और 2022 में 188 अधिकारी नियुक्त किए गए।(Jobs in Central Government)

 

ये खबर भी पढ़ें:

UPPSC JOB : यूपीपीएससी 5 विभागों में कर रहा सीधी भर्ती, भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 2 मार्च तक बैंक में आवेदन शुल्क जमा करना होगा, पढ़ें पूरी डिटेल | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन


Back to top button