Savoy Hotel Mussoorie- देश का पहला होटल: 186 साल पुराने सेवॉय होटल की रोचक कहानी, नेहरू-इंदिरा का भी था पसंदीदा ठिकाना

Savoy Hotel Mussoorie-

Savoy Hotel Mussoorie- जब भी हम यात्रा की योजना बनाते हैं, सबसे पहले एक अच्छे होटल की तलाश शुरू होती है। एक ऐसा होटल जो हमारे ठहरने को आरामदायक और यादगार बनाए। भारत में होटल का इतिहास भी बेहद रोचक और पुराना है। देश का पहला होटल मसूरी स्थित सेवॉय होटल है, जो 1838 में बना था। यह होटल अपनी ऐतिहासिकता, शाही मेहमाननवाजी और सांस्कृतिक धरोहर के लिए आज भी मशहूर है।

1838 में बना देश का पहला होटल

Savoy Hotel Mussoorie- सेवॉय होटल को भारत का पहला होटल माना जाता है। यह 1838 में अंग्रेजों द्वारा बनाया गया था। शुरुआती दौर में यह होटल केवल अंग्रेजों के लिए ही खुला था और भारतीयों को यहां प्रवेश की अनुमति नहीं थी। उस समय यह होटल अंग्रेजों के लिए एक प्रतिष्ठित स्थान था।

ऐतिहासिक अफगान कॉन्फ्रेंस और शाही मेहमान

Savoy Hotel Mussoorie- 1920 में होटल में आयोजित अफगान कॉन्फ्रेंस ने इसे ऐतिहासिक पहचान दिलाई। इस दौरान नेपाल के शमशेर जंग बहादुर और कपूरथला के महाराज जगजीत सिंह जैसे गणमान्य व्यक्तियों ने यहां की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की।

शाही मेहमाननवाजी का अनुभव

Savoy Hotel Mussoorie- 1906 में क्वीन मैरी ने सेवॉय होटल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्राइस्ट चर्च के पास एक पेड़ लगाया, जो उनकी यात्रा की याद दिलाता है। होटल ने मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी जैसे भारतीय नेताओं के साथ-साथ ईरान के शाह और पंचम दलाई लामा जैसे अंतरराष्ट्रीय मेहमानों की मेजबानी भी की।

भूकंप से पुनर्निर्माण और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में पहचान

Savoy Hotel Mussoorie- 1905 के कांगड़ा भूकंप ने होटल की इमारत को नुकसान पहुंचाया। 1907 में इसकी मरम्मत के बाद इसे फिर से खोला गया। इसी साल यहां पहली बार बिजली पहुंची। तब तक होटल के बॉलरूम और डाइनिंग हॉल मोमबत्तियों और स्प्रिट लैंप से रोशन किए जाते थे।

Savoy Hotel Mussoorie- युद्ध के बाद, सेवॉय होटल का बॉलरूम और ऑर्केस्ट्रा इसकी पहचान बन गए। यहां वॉल्ट्ज, टैंगो और फॉक्स-ट्रॉट जैसे डांस फॉर्म ने इसे सांस्कृतिक केंद्र में बदल दिया। ब्यूटी कॉन्टेस्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने इसे और भी खास बना दिया।

“सेवॉय: सागा ऑफ एन आइकन”

Savoy Hotel Mussoorie- सेवॉय होटल के गौरवशाली इतिहास पर आधारित डॉक्यूमेंट्री “सेवॉय: सागा ऑफ एन आइकन” ने दादा साहेब फाल्के बेस्ट डॉक्यूमेंट्री और बेस्ट सिनेमेटोग्राफी अवॉर्ड जीता। किशोर काया के निर्देशन में बनी इस डॉक्यूमेंट्री में प्रख्यात लेखक गणेश शैली ने एंकरिंग की है।

सेवॉय होटल: अतीत से वर्तमान तक

Savoy Hotel Mussoorie- आज सेवॉय होटल अपनी ऐतिहासिक विरासत और शाही मेहमाननवाजी के लिए प्रसिद्ध है। यह न केवल मसूरी की शान है बल्कि भारत के पहले होटल होने का गौरव भी इसके नाम है।

? सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button