Sexual Health Awareness STI Test- “Sexually Active हैं? ये 6 STI टेस्ट जरूर कराएं, वरना खतरे में पड़ सकती है आपकी जिंदगी!”
Sexual Health Awareness STI Test-

Sexual Health Awareness STI Test- सेक्शुअली एक्टिव हैं? ये 6 STI टेस्ट जरूर कराएं, वरना खतरे में पड़ सकती है आपकी जिंदगी!
Sexual Health Awareness STI Test- क्या आप सेक्सुअली एक्टिव हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए किसी अलार्म से कम नहीं है। आज भी बहुत से लोग सेक्सुअल हेल्थ को नजरअंदाज करते हैं और यही लापरवाही कई बार जानलेवा बीमारियों का कारण बन जाती है। सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शंस (STI) शरीर में धीरे-धीरे पनपते हैं और बिना लक्षण के भी गंभीर नुकसान कर सकते हैं। आइए जानते हैं वो जरूरी STI टेस्ट जिनसे आप खुद को और अपने पार्टनर को सुरक्षित रख सकते हैं।
STI टेस्टिंग क्यों है जरूरी?
Sexual Health Awareness STI Test- अधिकांश STI जैसे HIV, गोनोरिया, क्लेमाइडिया, सिफिलिस और HPV बिना किसी लक्षण के शरीर में पनपते रहते हैं। जब तक इनके लक्षण नजर आते हैं, तब तक यह शरीर के अंदर काफी नुकसान कर चुके होते हैं। यही वजह है कि डॉक्टर्स सभी सेक्सुअली एक्टिव लोगों को सालाना जांच की सलाह देते हैं।
अगर समय पर जांच न करवाई जाए तो ये इंफेक्शन इनफर्टिलिटी, लिवर फेलियर, यहां तक कि कैंसर का कारण भी बन सकते हैं। ये सिर्फ आपकी नहीं, आपके पार्टनर की सेहत के लिए भी खतरा हैं।
कौन-कौन से टेस्ट हैं जरूरी?
1. HIV टेस्ट
यह वायरस इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है और समय के साथ AIDS में बदल सकता है। यह टेस्ट 13 से 64 वर्ष की उम्र के सभी सेक्सुअली एक्टिव लोगों को साल में एक बार जरूर करवाना चाहिए।
2. गोनोरिया और क्लेमाइडिया टेस्ट
यह दोनों बैक्टीरियल इन्फेक्शन हैं जो मूत्र मार्ग और प्रजनन अंगों को प्रभावित करते हैं। 25 साल से कम उम्र की महिलाओं और हाई रिस्क ग्रुप में आने वालों को साल में एक बार इनकी जांच करानी चाहिए।
3. सिफिलिस टेस्ट
सिफिलिस एक गंभीर बैक्टीरियल संक्रमण है जो शरीर के कई अंगों को प्रभावित करता है। शुरुआती चरण में इसका इलाज आसान होता है, लेकिन नजरअंदाज करने पर यह दिमाग और हृदय तक को नुकसान पहुंचा सकता है।
4. हेपेटाइटिस B और C टेस्ट
ये दोनों इंफेक्शन लीवर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। हेपेटाइटिस B के लिए वैक्सीन उपलब्ध है, लेकिन दोनों की समय पर पहचान जरूरी है।
5. HPV टेस्ट
HPV वायरस सर्वाइकल कैंसर का एक बड़ा कारण है। यह टेस्ट खासकर महिलाओं के लिए जरूरी है। इसके लिए वैक्सीन भी उपलब्ध है, लेकिन स्क्रीनिंग अनिवार्य है।
6. स्वैब टेस्ट
अगर आपने ओरल या एनल सेक्स किया है, तो गले या गुदा के संक्रमण की जांच के लिए डॉक्टर स्वैब टेस्ट की सलाह दे सकते हैं।
किन लोगों को करवाने चाहिए ये टेस्ट?
-
सभी सेक्सुअली एक्टिव लोग (13-64 वर्ष)
-
25 साल से कम उम्र की महिलाएं – हर साल क्लेमाइडिया और गोनोरिया की जांच
-
25+ महिलाएं जो हाई-रिस्क पार्टनर के संपर्क में हैं
-
प्रेग्नेंट महिलाएं – HIV, सिफिलिस, हेपेटाइटिस B/C की जांच जरूरी
-
गैर-हेटरोसेक्शुअल पुरुष (MSM) – HIV और अन्य STI के लिए हर 3 से 6 महीने में टेस्ट
-
ड्रग्स लेने वाले लोग – सालाना HIV जांच
-
ओरल या एनल सेक्स करने वाले लोग – गले और रेक्टल एरिया की जांच
STI से जुड़ी कुछ आम बीमारियां
-
HIV – इम्यून सिस्टम पर असर डालता है, समय पर इलाज जरूरी
-
गोनोरिया और क्लेमाइडिया – बांझपन और मूत्र संक्रमण का कारण बन सकते हैं
-
सिफिलिस – चार चरणों में शरीर को नुकसान पहुंचाता है
-
हेपेटाइटिस B/C – लीवर को स्थायी नुकसान पहुंचा सकता है
-
HPV – सर्वाइकल और अन्य कैंसर का कारण बन सकता है
टेस्ट से शर्म नहीं, सेहत की जिम्मेदारी बनाएं
हमारे समाज में सेक्स और STI को लेकर खुलकर बात नहीं होती, जिसकी वजह से जागरूकता की कमी है। लेकिन सच्चाई यह है कि STI टेस्ट करवाना शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत के लिए बेहद जरूरी है। जैसे हम शुगर और बीपी की जांच करवाते हैं, वैसे ही इन टेस्ट को भी रेगुलर हेल्थ चेकअप का हिस्सा बनाना चाहिए।
हेल्थ टिप्स का व्हाट्सएप
निष्कर्ष
Sexual Health Awareness STI Test- अगर आप खुद को और अपने पार्टनर को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो इन टेस्ट को नजरअंदाज बिल्कुल न करें। यह न केवल आपकी सेहत को बचाएगा बल्कि मानसिक शांति भी देगा। इसलिए अगली बार डॉक्टर के पास जाएं तो STI टेस्ट की बात जरूर करें – क्योंकि सेफ्टी में ही स्मार्टनेस है!














