.

MPPEB एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर शिवराज सरकार ने किया ये ऐलान | newsforum

नई दिल्ली | मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया। बजट भाषण में एमपी पुलिस में चल रही 4000 कांस्टेबल भर्ती का भी जिक्र किया। कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में लगभग 4000 कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। सरकार के इस ऐलान से माना जा सकता है कि मार्च 2022 तक भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिल सकती है। बजट में कहा गया है कि पुलिस बल को कानूनी और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मानव संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

गौरतबल है कि मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) ने जनवरी-फरवरी माह में एमपी पुलिस में कांस्टेबल के 4000 पदों पर भर्ती निकाली थी। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी थी। इन पदों के लिए भर्ती परीक्षा 6 अप्रैल 2021 से शुरू होगी। करीब 10 लाख युवाओं ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है।

कुल 4000 वैकेंसी में से 3862 पद जीडी कांस्टेबल और 138 पद रेडियो कांस्टेबल के हैं।


Back to top button