.

दिल दहलाने वाला वीडियो : Deoghar रेस्क्यू ऑपरेशन में फिर हादसा: 1500 फीट से गिरकर महिला की मौत | ऑनलाइन बुलेटिन

देवघर | [झारखंड बुलेटिन] | प्रदेश के देवघर रोपवे हादसे के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक बार फिर बड़ी दुर्घटना हुई है। इस बार दुर्घटना का शिकार एक महिला बनी है। उसे देवघर सदर अस्पताल के लिए भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई। ट्रॉली के केबिन से निकालकर लिफ्ट करने के दौरान महिला नीचे की ओर गिर गई और घायल हो और मौत हो गई। इस हादसे में अबतक 3 लोगों की मौत हो गई जिनमें 2 महिला और 1 युवक शामिल है। मृतका की पहचान देवघर के झौंसागढ़ी की रहने वाली शोभा देवी के रूप में हुई है।

 

जानकारी के मुताबिक त्रिकूट पर्वत रोपवे ट्राली नंबर 7 से हेलीकॉप्टर की मदद से लोगों को निकाला जा रहा था। इस दौरान एक महिला को हेलीकॉप्टर से गिराई गई रस्सी के सहारे केबिन से बाहर निकाला गया। गरुड़ कमांडो के जवान उसे निकाल रहे थे। उस महिला को हेलीकॉप्टर में ऊपर की ओर ले जाने के बजाय किसी कारण से नीचे की ओर उतारा जा रहा था।

 

इसी दौरान रस्सी में जोरदार झटका लगा। बताया जा रहा था महिला जिस रस्सी के 5 सहारे लटकी हुई थी वह केबिन में कहीं फस गया और छूटने के बाद जोरदार झटका लगा और वह नीचे की ओर जाने लगी।लेकिन रस्सी में दूसरा झटका भी लगा और महिला नीचे आ गई।

 

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रस्सी टूटने की वजह से महिला नीचे पहाड़ पर गिर गई और घायल हो गई। कहा जा रहा है कि महिला का वजन ज्यादा होने की वजह से रस्सी टूट गई।


Back to top button