.

इंसानी हडि्डयों से बांसुरी तैयार करने वाला तस्कर गिरफ्तार, थैले से 22 इंसानी खोपड़ी बरामद | newsforum

नई दिल्ली | इंसानी हडि्डयों से बांसुरी तैयार करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी स्थायी रूप से नेपाल का निवासी है। युवक ने पुलिसिया पूछताछ में इंसानी हडि्डयों से बांसुरी तैयार करने की बात कुबुल की है। पुलिस को मामले में अंतरराष्ट्री गिरोह के शामिल होने का अंदेशा है। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ कर रही है। घटना शुक्रवार की है।

 

बिहार के सीतामढ़ी में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 20वीं बटालियन के जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के सीतामढ़ी में एसएसबी के जवानों ने मेजरगंज बॉर्डर पर मानव हड्डियों के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में युवक ने बड़ा ही चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने कहा कि वो इन मानव हड्डियों के इस्तेमाल से बांसुरी तैयार करता है।

 

एसएसबी के जवानों ने बिहार से लगी सीमा भारत-नेपाल मेजरगंज बॉर्डर पर दर्जनों हड्डियों के साथ एक तस्कर को दबोचने में सफलता हासिल की है। तलाशी के दौरान शख्स के थैले से 22 इंसानी खोपड़ी व मानव शरीर के अन्य हिस्सों की दर्जनों हड्डियां बरामद हुई। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जिसकी बातों को सुनकर मौजूद एसएसबी के जवान भी अचंभे में पड़ गए। तस्कर ने पूछताछ में बताया कि वो इन मानव हडि्डयों का इस्तेमाल करके बांसुरी बनाने का कार्य करता है।

 

बताया जा रहा है कि सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने जिस युवक को इंसानी हड्डियों के साथ दबोचा है, वह युवक स्थाई रूप से नेपाल का निवासी है। युवक ने कहा कि वो इन मानव हड्डियों को नेपाल के काठमांडू शहर ले जाने वाला था। साथ ही उसने कहा कि वो इन मानव खोपड़ियों व हड्डियों को वहां पहुंचकर एक व्यापारी को बेचता है।

 

वहीं एसएसवी के जवानों के गले से मानव हड्डियों के इस्तेमाल से बांसुरियां बनाने की बात नहीं उतर रही है। एसएसबी के जवानों को संदेह है कि ये मानव तस्करी से जुड़ा केस भी हो सकता है।

 

एसएसबी जवानों की गिरफ्त में आए युवक ने बताया कि उसका नाम राम सोगारथ महतो है। आरोपी युवक ने यह भी बताया कि वो इन मानव हड्डियों को पटना स्थित गंगा नदी से निकालकर लाया है और नेपाल ले जा रहा है। आगे की जांच पड़ताल के लिए अब बरामद की गई मनाव खोपड़ियों, हड्डियों व तस्कर से बरामद अन्य सामान को एफएसएल जांच हेतु भेजा जा रहा है।

 

एसएसबी को संदेह है कि युवक लंबे समय से हड्डियों की तस्करी के कारोबार से जुड़ा है। अरोपी युवक से पूछताछ हो रही है कि इस कारोबार में उसके साथ अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। एसएसबी एसआई प्रेम सिंह के बयान के आधार पर संबंधित पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले में जांच भी शुरू कर दी है।

 

पुलिस जानकारी के अनुसार पकड़े गए युवक को बीते शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। ऐसी जानकारियां निकलकर सामने आ रही हैं कि इंसानी हड्डियों की मांग विदेशों में अधिक है। इस बांसुरी की कीमत सैकड़ों डॉलर में बताई जा रही है।


Back to top button