.

राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23: 18 वर्ष आयु बालिका वर्ग में बिलासपुर और बस्तर संभाग ने अगले राउंड में बनाई जगह | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

रायपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | State level Chhattisgarhia Olympics 2022-23: Bilaspur and Bastar divisions made it to the next round in the 18 year old girls category.

 

राजधानी रायपुर के माधवराव सप्रे शाला मैदान में राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। आज खो-खो प्रतियोगिता 18 वर्ष बालिका आयु वर्ग में बिलासपुर और बस्तर संभाग ने अगले राउंड में अपना स्थान सुनिश्चित किया। इसी तरह से 18 से 40 महिला आयु वर्ग में बस्तर और दुर्ग संभाग ने अगले राउंड में प्रवेश किया। इसी तरह 18 वर्ष से कम आयु वर्ग (बालक) में रायपुर और दुर्ग संभाग ने अगले राउंड में प्रवेश किया। (Online bulletin dot in)

 

प्रतियोगिता में दुर्ग रायपुर बिलासपुर सरगुजा और बस्तर संभाग के प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता निभाई। आज हुए खो-खो प्रतियोगिता का पहला मैच बिलासपुर और रायपुर संभाग के मध्य हुआ जिसमें रायपुर ने बिलासपुर संभाग को 10 पॉइंट से पराजित किया, दूसरे मैच में दुर्ग ने 14 पॉइंट और एक पारी से सरगुजा को मात दी। (online bulletin dot in)

 

इसी तरह 18 वर्ष बालिका आयु वर्ग में बिलासपुर ने सरगुजा को 18 और एक पारी से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में 18 से 40 आयु वर्ग महिला के अन्य मुकाबले में बस्तर ने रायपुर को 18 और एक पारी से हराया। (Online bulletin dot in)

 

वहीं दूसरे मुकाबले में दुर्ग ने सरगुजा को 11 पॉइंट एक पारी से हराकर अगले राउंड में अपनी जगह सुनिश्चित की। प्रतियोगिता में सभी मैच एकतरफा मुकाबले रहे। खो-खो प्रतियोगिता के अन्य आयु वर्ग के मुकाबले कल सोमवार को खेले जाएंगे। (Online bulletin dot in)

 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक छत्तीसगढ़िया खेलों को बढ़ावा देने और उनके संवर्धन के लिए 6 अक्टूबर से गांव-गांव और ब्लॉक स्तर पर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के आयोजन का शुभारम्भ किया था। (Online bulletin dot in)

 

ये खबर भी पढ़ें:

बिलासपुर जिला प्रशासन की वेबसाइट को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया, दिव्यांगों के लिए वेबसाइट में दी गई विशेष सुविधा | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

 


Back to top button