.

पदोन्नति में आरक्षण की मांग कर रहे भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार l ऑनलाइन बुलेटिन

रायपुर l (छत्तीसगढ़ बुलेटिन) l 40 हजार Sc, St वर्ग अधिकारी कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण दिलाने की मांग को लेकर भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े अपनी टीम के साथ शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे।

जिस पर पुलिस ने लाठी भांजी और लाठी चार्ज कर भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

भीम आर्मी के लोग शांतिपूर्ण नारे लगाते हुए सरकार को सूचना दे रहे थे कि छत्तीसगढ़ के 40 हजार एससी एसटी वर्ग के अधिकारी कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण देना होगा।

लेकिन पुलिस ने भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर लाठी चलाया और सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जो प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार कर ले जा रहे थे तो जाते-जाते भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष ने सभी आंदोलनकारियों को और छत्तीसगढ़ के बहुजन समाज को मैसेज दिया है कि यह आंदोलन जब तक पदोन्नति में एससी एसटी वर्ग अधिकारी कर्मचारियों को पदोन्नति नहीं मिल जाता तब तक आंदोलन नहीं रुकनी चाहिएl

हम जब बाहर आएंगे आएंगे तो इससे बढ़कर और आंदोलन करेंगे और पदोन्नति में आरक्षण दिलाना हमारा प्रथम कर्तव्य बन गया है।


Back to top button