.

प्रदेश सचिव मनोज नालिया ने पुरानी पेंशन बहाली घोषणा करने पर राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जताया आभार | ऑनलाइन बुलेटिन

उदयपुर | [ राजस्थान बुलेटिन ] | पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के प्रदेश सचिव मनोज नालिया ने माननीय अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार द्वारा विधानसभा बजट भाषण में 7 लाख से अधिक एनपीएस कर्मचारियों, अधिकारियों पर राजस्थान सिविल सेवा अंशदाई पेंशन नियम 2005 एनपीएस निरस्त कर राजस्थान सिविल सेवा पेंशन नियम 1996 पुरानी पेंशन अगले वर्ष से लागू करने की घोषणा पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री महोदय को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

 

प्रदेश सचिव नालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आंदोलन के प्रदेशाध्यक्ष कोजाराम सियाग, महासचिव जगदीश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयकरण खिलेरी, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बेनीवाल, सहअध्यक्ष भेरूराम चौधरी, मुख्य संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने पुरानी पेंशन बहाल करने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आभार प्रकट किया।

 

सरकारी कार्मिकों ने प्रत्येक जिला, उपखण्ड मुख्यालयों व सरकारी कार्यालयों पर मिठाइयाँ खिलाकर व आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की।

 

पुरानी पेंशन बहाल, राजस्थान में आंगनबाड़ी वर्कर्स के मानदेय में 20 फीसदी की बढ़ोतरी | ऑनलाइन बुलेटिन https://onlinebulletin.in/world-bulletin/old-pension-restored-20-percent-increase-in-honorarium-of-anganwadi-workers-in-rajasthan-online-bulletin/

 

विदित है कि 2004 के बाद के समस्त राज्य कर्मचारियों को न्यू पेंशन स्कीम दी जा रही है जो शेयर मार्केट पर आधारित है, जो पीड़ित कर्मचारियों पर एक कुठाराघात है जिसके कारण कर्मचारियों व उनके परिवार का भविष्य सुरक्षित नहीं हैं। जो कर्मचारियों के परिवार के साथ खिलवाड़ है। इससे कर्मचारियों में भय का माहौल है कि उनके जीवनभर की गाढ़ी कमाई बुढ़ापे में कंही हाथ से न निकल जाए।

 

आज सम्पूर्ण राजस्थान के पीड़ित कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाल होने पर खुशियां मना रहे हैं, एक-दूसरे को बधाईयां व शुभकामनाएं दे रहें हैं और राजस्थान सरकार का आभार प्रकट कर रहें हैं।


Back to top button