Suran Health Benefits: बवासीर में औषधि से कम नहीं है जमीन के अंदर उगने वाली ये सब्जी, एक्सपर्ट भी देते हैं खाने की सलाह
Suran Health Benefits
Suran Health Benefits देशभर में दिवाली के त्यौहार के दिन जिमीकंद या सूरन की सब्जी खाने की परंपरा है. बिहार और पूर्वांचल के कई इलाकों में इसे “ओल” भी कहा जाता है. दिवाली के दिन इसे खाने की परंपरा के अलावा इसके कई शारीरिक फायदे भी हैं. इसे कई बीमारियों के लिए रामबाण माना जाता है.
Suran Health Benefits जिमीकंद या सूरन के कई औषधीय फायदे भी हैं. यह एक ऐसी सब्जी है जिसे एक बार बोने के बाद यह सालों तक उगती रहती है. यह सब्जी जमीन के नीचे जड़ों में उगती है. दूसरे शब्दों में कहें तो यह एक तरह से पौधे की जड़ ही है. आईए जानते हैं सेहत के लिए जिमीकंद कितना लाभकारी है.
Suran Health Benefits जानकारी के अनुसार, जिमीकंद में मौजूद भरपूर फाइबर की मात्रा पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होती है. जिमीकंद खाने से कब्ज, अपच, गैस, एसिडिटी और बवासीर जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है.
ये है जिमिकंद खाने के फायदे
Suran Health Benefits अपने बढ़ते वजन से परेशान व्यक्ति के लिए जिमीकंद खाना रामबाण इलाज हो सकता है. जिमीकंद खाने से आपके शरीर का मोटापा कम होता है. इसे खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है और भूख कम लगती है. जिसके कारण यह वजन कम करने में मददगार साबित होता है.
Suran Health Benefits जिमीकंद में प्रचुर मात्रा में मौजूद आयरन एनीमिया से बचाता है. अगर आप जिमीकंद की सब्जी खाते हैं तो इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है. इसे खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है. इसलिए खून की कमी से होने वाले एनीमिया से बचाव में यह मददगार साबित होता है.
Suran Health Benefits साथ ही जिमीकंद में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिलाते हैं. गठिया के मरीजों के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.
Suran Health Benefits स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, बवासीर से पीड़ित रोगी को जिमीकंद की सब्जी खाने की सलाह दी जाती है. जिमीकंद में मौजूद गुण पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं और कब्ज की समस्या से राहत दिलाते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर कोई बवासीर से पीड़ित है, तो वह कई तरीकों से जिमीकंद का सेवन करके बवासीर से राहत पा सकता है. खूनी बवासीर से पीड़ित मरीजों को जिमीकंद को छाछ के साथ उबालकर खाने से आराम मिलता है. इसके अलावा जिमीकंद का चूर्ण बनाकर खाने से भी बवासीर से कुछ हद तक राहत मिल सकती है.
Suran Health Benefits वहीं जिमीकंद में मौजूद कार्ब्स, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी1, विटामिन बी6, फोलिक एसिड, बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्व बवासीर के अलावा कई अन्य समस्याओं के लिए भी काफी फायदेमंद माने जाते हैं.
(अस्वीकरण: Suran Health Benefits सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. ऑन्लाइन बुलेटिन डॉट इन इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।











