.

सर्वे में अनुमान एनडीए को 393 लोकसभा सीटों पर जीत होगी हासिल

नईदिल्ली
लोकसभा चुनाव के पहले राउंड की वोटिंग के लिए कल  प्रचार का शोर थमा । उससे पहले इंडिया टीवी-सीएनएक्स का एक ओपिनियन पोल आया है, जिसमें पूरे देश का मूड बताया गया है। इस सर्वे में अनुमान जताया गया है कि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को करीब 393 लोकसभा सीटों पर जीत मिल सकती है। यदि ऐसा हुआ तो यह पीएम नरेंद्र मोदी की भविष्यवाणी सच होने जैसा होगा, जो लगातार दोहरा रहे हैं कि 4 जून को 400 पार का नतीजा आएगा। इस सर्वे में INDIA अलायंस के लिए चिंता बढ़ाने वाली बात कही गई है। सर्वे का कहना है कि INDIA अलायंस की सीटें 100 से भी कम रह सकती हैं। खासतौर पर कांग्रेस को करारा झटका लग सकता है।

सर्वे में कहा गया है कि भाजपा एक बार फिर से गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल, उत्तराखंड जैसे राज्यों में क्लीन स्वीप करेगी। इसके अलावा यूपी और बिहार में भी उसे शानदार नतीजा मिलेगा। सर्वे के अनुसार यूपी में भी भाजपा गठबंधन को बड़ी सफलता मिलेगी और करीब 76 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं समाजवादी पार्टी महज 4 सीटों पर ठहर सकती है। इस पोल में दावा किया गया है कि कांग्रेस का इस बार यूपी से खाता भी नहीं खिलेगा। यानी कांग्रेस को अमेठी के बाद अपना एक और गढ़ रायबरेली भी गंवाना पड़ सकता है।

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के सर्वे के अनुसार यूपी के रुहेलखंड, अवध और पश्चिम यूपी जैसे इलाकों में भाजपा को बड़ी बढ़त मिलेगी। आरएलडी और भाजपा के गठबंधन को पश्चिम यूपी की 8 सीटों पर जीत मिलेगी, जहां पहले राउंड में मतदान होना है। इसके अलावा रुहेलखंड की 12 में से 11 सीटें मिल सकती है। यह सर्वे बता रहा है कि पूर्वांचल में भाजपा को 29 में से 25 सीटें मिल सकती हैं, जबकि सपा को 2 और अपना दल को 2 सीटें मिल सकती हैं। इसमें दिलचस्प आंकड़ा अवध का है, जहां की कुल 14 सीटों पर कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा। सभी सीटों पर भाजपा के जीतने की संभावना है।

कांग्रेस का गढ़ था कभी अवध, पर अब क्लीन स्वीप का डर

कभी यह इलाका कांग्रेस का गढ़ होता था और वह रायबरेली, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अमेठी जैसी सीटों पर जीतती थी। लेकिन इस सर्वे के अनुसार रायबरेली में भी कांग्रेस के लिए मुश्किल है। मध्य यूपी की भी 13 सीटों में से 11 पर भाजपा के जीतने की उम्मीद है, जबकि सपा के खाते में 2 सीटें आ सकती हैं।

महाराष्ट्र में भी भाजपा करेगी कमाल, INDIA अलायंस में किसे सबसे ज्यादा सीटें

लोकसभा सीटों के लिहाज से देश के दूसरे सबसे बड़े सूबे महाराष्ट्र में भाजपा को अकेले 29 सीटें मिल सकती हैं। उसकी सहयोगी एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना को 7 और एनसीपी अजित पवार को 3 सीटें मिलने की उम्मीद है। सर्वे कहता है कि कांग्रेस को महाराष्ट्र में महज 1 सीट हासिल होगी, जबकि उद्धव सेना को 6 और एनसीपी शरद पवार को 2 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा पड़ोसी राज्य गोवा की भी दोनों सीटों पर भाजपा को जीत मिल सकती है।


Back to top button