suryansh shiksha utthan samiti : अखिल भारतीय सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति का वृहद कैरियर मार्गदर्शन ग्राम गिधौरी (नेवसा) में 19 मई को….
suryansh shiksha utthan samiti :
suryansh shiksha utthan samiti : बिलासपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : अखिल भारतीय सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति व सूर्यांश कैरियर अकादमी अंतर्गत वृहद कैरियर मार्गदर्शन “ग्राम्य एहसास अभियान” का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यक्रम का आयोजन 19 मई दिन रविवार को सायं 5 बजे से ग्राम गिधौरी (नेवसा) में किया जा रहा है। अत: ग्राम गिधौरी (नेवसा) तथा आस-पास ग्रामों के सभी छात्र-छात्राएं, किसान, श्रमिक, प्रबुद्ध नागरिकगण, सामाजिक पदाधिकारीगण, राजनैतिक प्रतिनिधिगणों से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने अपील की गई है। (suryansh shiksha utthan samiti)
मालूम हो कि अखिल भारतीय रूप से सम्पूर्ण समाज को समेकित कर व्यक्तिक, पारिवारिक और समाज के सर्वांगीण विकास को गति देकर राष्ट्रीय अस्तित्व में समाज की सहभागिता को परिलक्षित करने हेतु लगातार अखिल भारतीय सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति आप सबके विशाल सहयोग से क्रियाशील है।(suryansh shiksha utthan samiti)
इस कड़ी में कल के भविष्य को संवारने में समाज का सहयोग करने दिनांक 19 मई दिन रविवार को सायं 5 बजे से ग्राम गिधौरी (नेवसा) में वृहद कैरियर मार्गदर्शन (ग्राम्य एहसास अभियान) का आयोजन किया गया है। अतः ग्राम गिधौरी (नेवसा) तथा उसके आस-पास ग्रामों के सभी छात्र-छात्राएं, किसान, श्रमिक, प्रबुद्ध नागरिकगण, सामाजिक पदाधिकारीगण, राजनैतिक प्रतिनिधिगण कृपया आप सभी उक्त कार्यक्रम में अपने परिवार, परिजन, इष्ठ मित्र सहित कल के भविष्य को संवारने में समाज का सहयोग हेतु सादर आतिथ्य स्वीकार करें और अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनावें।(suryansh shiksha utthan samiti)
बताते चलें कि अखिल भारतीय सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए अद्वितीय उदाहरण पेश किया जा रहा है। अखिल भारतीय सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति का मकसद समाज में शिक्षा के ज़रिए सामाजिक बदलाव लाना है। यह समिति छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिला में संचालित है। (suryansh shiksha utthan samiti)
अखिल भारतीय सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति ने 10 मई, 2024 को अक्षय तृतीया के मौके पर जांजगीर-चांपा ज़िले के सिवनी में सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन किया था। इस विवाह में सभी वर्गों के विवाह योग्य युवक-युवतियों का विवाह कराया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया था।(suryansh shiksha utthan samiti)
अखिल भारतीय सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति ने 23 दिसंबर से 27 दिसंबर, 2023 तक पांच दिनों तक अंतरराष्ट्रीय विराट सूर्यांश शिक्षा महामहोत्सव का आयोजन भी किया था। इस महोत्सव में देश के अलग-अलग हिस्सों से समाज के बड़े पदों पर बैठे लोग पहुंचे थे और उन्होंने शिक्षा के महत्व को बताया था। इस महोत्सव के साथ ही 24 दिसंबर, 2023 को शाम 8 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में तिरोड़ी के दिनेश देहाती, गोंदिया की सरिता सरोज, और मीर अली जैसे दिग्गज कवि शामिल हुए थे।(suryansh shiksha utthan samiti)
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot। n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।












