suryansh shiksha utthan samiti : गिधौरी (नेवसा) जिला बिलासपुर में सूर्यांश वृहद कॅरियर मार्गदर्शन व प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न….
suryansh shiksha utthan samiti :
suryansh shiksha utthan samiti : बिलासपुर / बेलतरा | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : अखिल भारतीय सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति के तत्वाधान में 19 मई दिन रविवार को बेलतरा विधानसभा मुख्यालय से लगे हुए ग्राम पंचायत गिधौरी में सूर्यांश कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम गिधौरी के साथ साथ आस पास के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। (suryansh shiksha utthan samiti)
मुख्य वक्ता के रूप में हमारे बिलासपुर प्रमुख श्री बीआर सत्यार्थी जी सेवानिवृत्ति लेखपाल, श्री टीसी रत्नाकर जी लेखाधिकारी, कोष लेखा एवं पेंशन बिलासपुर, श्री विनोद मंजारे जी वरिष्ठ तकनीशियन एनटीपीसी सीपत, श्री देव कुमार पारकर जी शिक्षक, श्री देवा गढ़ेवाल जी वरिष्ठ समाज सेवी एवं कार्यक्रम का सफल संचालन श्री ओम प्रकाश सूर्यवंशी जी लेखापाल विद्युत विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे ओमप्रकाश सूर्यवंशी, लेखापाल, सीएसईबी बिलासपुर द्वारा पेन और तलवार का उदाहरण देकर बच्चों के कोमल मन को कलम के ताकत का एहसास कराते हुए उन्हें पढ़ने लिखने के लिये प्रेरित किया गया।(suryansh shiksha utthan samiti)
कार्यक्रम बी आर सत्यार्थी, सेवानिवृत्त लेखपाल, ग्राम सीपत के अध्यक्षता में सम्पन्न हुवा। अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री सत्यार्थी ने बच्चों को अनेक छोटी छोटी कहानियां सुनाकर बच्चों में पढ़ाई लिखाई के प्रति ललक पैदा किया गया। उन्होंने डॉक्टर, डॉक्टर की पर्ची और दवाई का सटीक उदाहरण भी दिया। श्री विनोद मंजारे वरिष्ठ तकनीशियन द्वारा सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति के समस्त गतिविधियों को पुरे विस्तार पूर्वक बताया एवं पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों के लिए रोजगार उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में भी बताया गया।
कार्यक्रम के प्रमुख आयोजन कर्ता श्री दशरथ लाल जी रहे। जिन्होंने घर घर जाकर सभी को निमंत्रण देकर बहुत भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई एवं ग्राम गिधौरी के समाज प्रमुख श्री सुखीराम जी, श्री पंचराम जी, श्री शत्रुघ्न लाल जी मंच पर आसीन रहे।(suryansh shiksha utthan samiti)
कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के पंच गुरुदेव जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रतिभावान बच्चों को नोटबुक पेन देकर सम्मानित किया गया। छोटे छोटे बच्चों को चाकलेट वितरण किया गया। सभी बच्चों ने आई ए एस, डॉक्टर, इंजीनियर, जज एवं शिक्षक बनने तथा सबसे ज्यादा पुलिस बनने की इच्छा जाहिर की एवं अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दिन-रात मेहनत करने एवं पढ़ाई करने की बात कही।
ग्राम के श्री गणेश जी, श्री बड़कुजी, श्री रामचरण जी, श्री शिवचरण जी आदि के अलावा बच्चों में प्रमुख रूप से कु.राधिका, कु.अंजली, कु.संजना, कु.समीक्षा, समीर, गौरव कुमार अभिषेक रात्रि, मोहन सूर्यवंशी, राहुल सूर्यवंशी, सोहन, सत्य प्रकाश, जुगल, अजीत, कु.पिंहू, देव कुमार सोयस, सोनू, रेणुका, कु.नीलिमा, समीर, यश कुमार, ऋषभ, गौरव, शुभम, कुमारी सुप्रिया, निशु आदि ने बड़े ही तनमयता के साथ भाग लिया। (suryansh shiksha utthan samiti)
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

ONLINE bulletin dot। n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।











