.

शिक्षक; एक भविष्य निर्माता…

©अशोक कुमार यादव

परिचय- मुंगेली, छत्तीसगढ़.


 

 

ज्ञान की पाठशाला में, जो सबको पढ़ाई करवाता है।

वो शिक्षक ही तो है, जो बगिया में फूल खिलाता है।।

सादे कोरे कागज में, शब्द लिखकर चित्र बनाता है।

बच्चे कच्ची मिट्टी के समान, उन्हें आकार दे जाता है।।

 

स्वयं चलता दुर्गम राह में, शिष्यों के लिए सुगम बनाने।

स्वयं तपता है भट्टी में, कच्चे लोहे से औजार बनाने।।

सड़क के जैसे पड़ा है, विद्यार्थी आते-जाते अनजाने।

चले जा रहे रफ्तार से, मुसाफिर के मंजिल है सुहाने।।

 

एक लक्ष्य, एक राह, मन में पैदा करता है सदा जुनून।

हौसलों को बुलंद कर, अनुभव की चक्की से पीसे घुन।।

शिक्षादूत, ज्ञानदीप, शिक्षाविद् ही दूर करता है अवगुन।

जीत दिलाने अध्येता को, त्याग देता है चैन और सुकून।।

 

कर्म औषधि जड़ी-बूटी को, अज्ञानियों को खिलाता है।

ज्ञान गंगा प्रवाहित कर, ज्ञान अमृत सबको पिलाता है।।

अनुशासन और अभ्यास से, सबको सफलता दिलाता है।

विद्यार्थियों को अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर बनाता है।।

 

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

मेट्रो में शख्स ने लगाया जमकर ठुमके, स्टेप ऐसे, आसपास बैठे लोग भी रह गये देखते- देखें वीडियो | Metro Dance Viral News

 

Related Articles

Back to top button