Team India Bowling Coach : बॉलिंग कोच की रेस में सबसे आगे ये दिग्गज, इंटरनेशनल क्रिकेट में चटकाए हैं 610 विकेट
Team India Bowling Coach टीम इंडिया के हेड कोच के नाम पर गौतम गंभीर का ऐलान होने के बाद बॉलिंग कोच को लेकर तलाश तेज हो गई है। इसके लिए कई दावेदार सामने आए हैं, लेकिन एक दिग्गज ऐसा है, जो रेस में सबसे आगे चल रहा है।
Team India Bowling Coach गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बन चुके हैं। उनके हेड कोच बनने के बाद असिस्टेंट कोच, बॉलिंग और फील्डिंग कोच को लेकर तलाश तेज हो गई है। दरअसल, राहुल द्रविड़ के साथ ही सपोर्टिंग स्टाफ का कार्यकाल भी खत्म हो गया था।
Team India Bowling Coach इसलिए अब नए सिरे से कोचिंग भूमिकाओं के लिए लोगों की तलाश की जा रही है। असिस्टेंट कोच के रूप में अभिषेक नायर का नाम सामने आया है तो वहीं बॉलिंग कोच के लिए पारस महाम्ब्रे का कार्यकाल खत्म होने के बाद कई नाम सामने आए हैं।
इन नामों पर चल रही चर्चा
कहा जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज और वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के बॉलिंग कोच रहे मोर्ने मोर्केल, विनय कुमार, लक्ष्मीपति बालाजी और जहीर खान का नाम चर्चा में है। हालांकि ये बात भी सामने आई थी कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) किसी विदेशी दिग्गज को कोचिंग स्टाफ में शामिल करने के पक्ष में नहीं है। ऐसे में मोर्ने मोर्केल का नाम मुश्किल माना जा रहा है।
Zaheer Khan & Lakshmipathy Balaji on the BCCI's Top List for the Next Indian Bowling Coach ??
– Who should be Team India's New Bowling Coach ? Balaji OR Zaheer ?#GautamGambir pic.twitter.com/uKV8870RLq
— Richard Kettleborough (@RichKettle07) July 10, 2024
जहीर खान बन सकते हैं बॉलिंग कोच
टीम इंडिया के बॉलिंग कोच की रेस में जहीर खान सबसे आगे चल रहे हैं। जहीर गौतम गंभीर के साथ टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं। वह अपनी स्विंग के लिए मशहूर थे। उन्होंने टेस्ट के 92 मैचों में 311, वनडे के 200 मैचों में 282 और टी-20 इंटरनेशनल के 17 मैचों में 17 विकेट चटकाए। जहीर ने इस तरह इंटरनेशनल क्रिकेट में 610 विकेट झटके।
कहा जा रहा है कि बीसीसीआई ने जहीर खान के नाम पर सहमति जताई है। बाएं हाथ के इस दिग्गज गेंदबाज का बॉलिंग कोच बनना लगभग तय माना जा रहा है। दूसरी ओर लक्ष्मीपति बालाजी के नाम पर भी चर्चा की गई है। जिन्होंने टीम इंडिया के लिए आठ टेस्ट मैचों में 27 विकेट झटके। वहीं 30 वनडे मैचों में उन्होंने 34 विकेट लिए हैं।












