.

पत्नी के साथ कल पटना आएंगे तेजस्वी यादव, राबड़ी आवास में होगी नई बहू रचेल की एंट्री | ऑनलाइन बुलेटिन

पटना | ऑनलाइन बुलेटिन |  दिल्ली में शादी रचाने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खरमास चढ़ने के पहले पटना आएंगे। घर में बहू प्रवेश का कार्यक्रम करने के लिए राबड़ी देवी भी उनके साथ होंगी। हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शाम में ही बहू प्रवेश होता है, इसीलिए शाम की फ्लाइट से आने का कार्यक्रम तय हुआ। पार्टी सूत्रों के अनुसार शादी का भोज पटना में होगा। इसको लेकर तारीख जल्द तय होती, लेकिन दो दिन से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण फिलहाल उसपर विराम लगा दिया गया है।

 

अब तक तय कार्यक्रम के अनुसार 12 दिसंबर को पत्नी के साथ पटना आना है। नेता प्रतिपक्ष की मां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी बहू के साथ पटना आएंगी, लेकिन अस्वस्थता को लेकर लालू प्रसाद के आने पर संदेह है।

 

बहुभोज का कार्यक्रम नये साल में ही होगा, वह भी कोरोना की स्थिति देखने के बाद। नेता प्रतिपक्ष की शादी के बाद उनके पटना आने के कार्यक्रम को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे थे। लेकिन शुक्रवार को पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार नेता प्रतिपक्ष 12 दिसमबर की शाम पटना पहुंचेंगे।

 

उल्लेखनीय है कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद के छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को परिणय सूत्र में बंध गये। दिल्ली के साकेत स्थित सैनिक फॉर्म में उनकी शादी हरियाणा की रहने वाली उनकी पुरानी दोस्त रेचल गोडिन्हो के साथ हुई है। दोनों दिल्ली के आरके पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में साथ पढ़ते थे। शादी कार्यक्रम में इक्के-दुक्के बाहरी लोगों के अलावा केवल परिवार के सदस्य ही शामिल थे। लिहाजा बहुभोज का कार्यक्रम बड़ा होगा।

गैस खरीदकर कम दाम में बेचता है यह सिख gais khareedakar kam daam mein bechata hai yah sikh
READ

 

 

Related Articles

Back to top button