कर्मचारियों की हुई बल्ले बल्ले, भत्ता भुगतान किए जाने के प्रस्ताव पर लगी मुहर, इतनी बढ़ जाएगी सैलरी | 7th Pay Commission

7th Pay Commission : ऑनलाइन बुलेटिन डेस्क | Raghuraj M.R., Chairman of Madhya Pradesh Western Region Power Distribution Company and Energy Secretary of the state. The meeting of the Board of Directors was held on Friday under the chairmanship of Mr. In this, risk allowance of Rs 1000 was sanctioned to 1575 ITI passed personnel working on outsourced work by climbing poles. It was informed in the meeting that consumer satisfaction is increasing due to quality meterisation.
ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के चेयरमैन एवं प्रदेश के ऊर्जा सचिव रघुराज एम. आर. की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग शुक्रवार को हुई। इसमें कंपनी क्षेत्र के आउट सोर्स पर कार्यरत होकर पोल पर चढ़कर कार्य करने वाले आईटीआई उत्तीर्ण 1575 कार्मिकों को एक हजार रुपए जोखिम भत्ता मंजूर किया गया। मीटिंग में बताया गया कि मीटराइजेशन गुणवत्तापूर्ण करने से उपभोक्ता संतुष्टि में बढ़ोत्तरी हो रही है।(7th Pay Commission)
वर्चुअली मौजूद रघुराज एम.आर. ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं को ऑन लाइन सेवाएँ ज्यादा से ज्यादा दी जाएँ। नए कनेक्शन के इच्छुक लोगों को कनेक्शन भी ऑन लाइन दिए जाए, उनके आधार बेस्ट डिजिटल सिग्नेचर लेकर भी नियमानुसार कनेक्शन दिया जा सकता है। इससे समय बचेगा, तकनीक के उपयोग से उपभोक्ता संतुष्टि में वृद्धि होगी।(7th Pay Commission)
मीटिंग में प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने उपभोक्ता सेवाओं, लाइन ल़ॉस में कमी लाने के लिए किए जा रहे प्रयास, आरडीएसएस, राजस्व संग्रहण में वृद्धि की योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में उज्जैन के संभागायुक्त संदीप यादव, आईआईटी इंदौर की डॉ. अरूणा यादव, आईआईएम इंदौर के डॉ. प्रशांत सलवान, एसजीएसआईटीएस इंदौर के डॉ. राकेश सक्सैना, पुनीत दुबे और कंपनी सचिव आराधना कुलकर्णी ने भी विचार व्यक्त किये। (7th Pay Commission)
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।












