.

मुख्यमंत्री ने भारत के महान धावक मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया | Newsforum

रायपुर |   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के महान धावक ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि मिल्खा सिंह देश के हजारों खिलाड़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। उनके निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। बघेल ने उनके परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

©नवागढ़ मारो से धर्मेंद्र गायकवाड़ की रपट 

 


Back to top button