.

कांग्रेस नेत्री को दिनदहाड़े गोलियों से भुना, कार में बैठते वक्त मारी गोलियां, बेटी भी थी साथ, ड्राइवर को भी लगी गोली | newsforum

मथुरा | उत्तरप्रदेश के मथुरा में कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के पॉश इलाके डैम्पियर नगर में दिनदहाड़े वृंदावन की पूर्व सभासद व कांग्रेस नेता मीरा ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों की गोली से मीरा ठाकुर का कार चालक भी घायल हो गया। गोली मारने के बाद हमलावर बाइक से भाग निकले।

उत्तरप्रदेश में अपराधियों के बुलंद हौसले के कारण लोगों में पुलिस के प्रति गुस्सा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। मीरा ठाकुर कांग्रेस की दिग्गज नेता थीं।

 

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम वृंदावन स्थित NRI ग्रीन निवासी व नगर पालिका वृंदावन की पूर्व सभासद मीरा ठाकुर (50) आई-20 कार से डैम्पियर नगर में सलेक्शन के यहां कपड़े आदि खरीदने आईं थीं। उनके साथ उनकी बेटी और चालक कुंजबिहारी था।

 

शाम करीब 4:30 बजे खरीददारी करने के बाद वह सलेक्शन और अहिल्याबाई चौक के मध्य अपनी बेटी के साथ कार में बैठ रही थीं। तभी बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और मीरा ठाकुर पर गोलियां चला दीं। एक गोली मीरा ठाकुर की पीठ में लगी और एक उनकी कार के चालक कुंजबिहारी के पैर में लगी। गोली लगते ही मीरा ठाकुर गिर पड़ीं। गोली मारने के बाद बाइक सवार हमलावर वहां से भाग निकले।


Back to top button