.

मानसून में बढ़ जाता है कीड़ों का खतरा! जानिए इनके काटने और उपचार के लिए घरेलू उपाय | Mansoon Insects Bite Home Remedies

Mansoon Insects Bite Home Remedies : नई दिल्ली | [हेल्थ बुलेटिन] | In the rainy season, the number of insects around increases a lot. They can bite at your home, office, on the way, during walk and exercise and even hiding in clothes. In such a situation, you may get frequent rashes or irritation and itching can also bother you. Apart from this, rapid swelling can also occur. But, the question is, what can you do during this time? So, let’s know about some home remedies which can bother you during this time.

 

ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : बारिश के मौसम में आस-पास कीड़े मकोड़ें बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं। ये आपके घर, ऑफिर, रास्ते में, वॉक और एक्सराइज के दौरान और यहां तक कि कपड़ों में छिपकर भी काट सकते हैं। ऐसे में कई बार आपको बार-बार रैशेज हो सकते हैं या फिर जलन और खुजली भी परेशान कर सकती है। इसके अलावा तेजी से सूजन भी आ सकती है। लेकिन, सवाल ये है कि इस दौरान आप क्या कर सकते हैं? तो, आइए जानते हैं कुछ घरेलू उपायों के बारे में जो आपको इस दौरान परेशान कर सकते हैं। (Mansoon Insects Bite Home Remedies)

 

बर्फ की सिंकाई

 

चींटी, मधुमक्खी या किसी बरसाती कीड़े ने काट लिया हो तो वह हिस्सा लाल और सूजनयुक्त हो गया हो तो उस वक्त फौरन बर्फ की सिंकाई करनी चाहिए। बर्फ की सिंकाई प्रभावित हिस्से की जलन को कम करती है और सूजन को भी हटाती है। किसी कपड़े में बर्फ का टुकड़ा रखकर प्रभावित हिस्से की 20 मिनट तक सिंकाई करें। ऐसा करने से रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाएंगी और दर्द, खुजली का एहसास नहीं होगा। (Mansoon Insects Bite Home Remedies)

 

एशेंशियल ऑयल का उपयोग करें

 

आप प्रभावित क्षेत्रों पर लैवेंडर और टी ट्री ऑयल के मिश्रण को भी लगा सकते हैं। ये जीवाणुरोधी और विरोधी भड़काऊ लाभों के कारण, ये तेल कीड़े काटने की असुविधा के खिलाफ बहुत अच्छी तरह से काम करते हैं। वहीं इसका शितल पन काटी हुई जगह को आराम देता है। (Mansoon Insects Bite Home Remedies)

 

बेकिंग सोडा

 

बेकिंग सोडा भी कीड़ों के काटने पर एक प्रभावी प्राकृतिक उपचार है। इसकी क्षारीय प्रकृति कीड़ों के डंक को बेअसर करने में मदद करती है। इसमें मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी गुण सूजन, दर्द और लालिमा को कम करता है। समस्या होने पर एक चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को प्रभावित हिस्से पर 5 से 10 मिनट के लिए लगा लें। इससे आपको राहत मिलेगी। (Mansoon Insects Bite Home Remedies)

 

शहद लगाएं

 

शहद में मौजूद एंजाइम जहर को बेअसर करने में मदद करते हैं। इसका एंटीबैक्टीरियल गुण संक्रमण बढ़ने नहीं देता है। साथ ही यह दर्द और खुजली को कम करने में मदद करता है। कीड़े के डंक वाले हिस्से में शहद को लगाकर छोड़ दें। इसका ठंडा प्रभाव डंक के लक्षणों को कम कर देता है। (Mansoon Insects Bite Home Remedies)

 

तुलसी या पुदीने की पत्तियां रगड़ें

 

कीड़ों के काटने पर होने वाली खुजली, जलन और सूजन को कम करने के लिए प्रभावित जगह पर तुलसी या पुदीने की पत्तियां लगाएं। इसके लिए तुलसी और पुदीने की पत्तियों को 10 मिनट तक त्वचा पर मलें। इससे जलन ठीक होगी साथ ही इंफेक्शन भी नहीं फैलेगा। (Mansoon Insects Bite Home Remedies)

 

सेब का सिरका

 

कीड़ों के काटने के बाद तुरंत उपचार के लिए एक कॉटन बॉल को सेब के सिरके में भिगोएं और इसे डंक से पीड़ित जगह पर लगाएं। ऐसा करने से डंक के छेद के भीतर सिरका पहुंच जाएगा जिससे दर्द में आराम मिलता है और सिरके से जहर भी खत्म हो जाता है। (Mansoon Insects Bite Home Remedies)

 

 

? सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Mansoon Insects Bite Home Remedies

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

भारतीय गुणवत्ता परिषद में निकली सीधी भर्ती | Quality Counseling Of India Vacancy 2023

 


Back to top button