शिक्षक पदोन्नति के निर्णय का संयुक्त शिक्षक संघ ने किया स्वागत, संघ ने वेतन विसंगति व क्रमोन्नति करने उठाई मांग | Onlinebulletin.in
रायपुर | Onlinebulletin.in | Onlinebulletin | भूपेश सरकार द्वारा 22 नवंबर के कैबिनेट की बैठक में शिक्षक सवर्ग के पदोन्नति के निर्धारित 5 वर्ष की अवधि को एक बार के लिए शिथिल कर 3 वर्ष करने का निर्णय लिया गया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ सरकार के इस निर्णय का स्वागत करती है क्योंकि सभी शिक्षकों के साथ इसका महत्वपूर्ण लाभ सहायक शिक्षक एलबी को प्रमुख रूप से होगा लेकिन संघ ने इसे अपर्याप्त बताया हुए प्रांताध्यक्ष केदार जैन सहित प्रांतीय पदाधिकारी ममता खालसा, ओम प्रकाश बघेल, अर्जुन रत्नाकर, गिरजा शंकर शुक्ला, सोहन यादव, नरोत्तम चौधरी, माया सिंह, रूपानंद पटेल, ताराचंद जयसवाल, सुभाष शर्मा ने सरकार से मांग किया है कि समस्त सहायक शिक्षक एलबी का वेतन विसंगति को दूर करते हुए प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना कर क्रमोन्नत वेतनमान सहित शिक्षा विभाग में प्रचलित समस्त लाभ प्रदान किया जाए।
सरकार जब विपक्ष में थी तो उनके द्वारा शिक्षकों से सर्वजनिक रूप से एवं जन घोषणा पत्र के माध्यम से यह वायदा किया गया है, जिसे शीघ्र पूरा चाहिए। संघ ने सरकार से इस मुद्दे को गंभीरता से लेकर शीघ्र निर्णय करने का मांग किया हैं। यह जानकारी संघ के प्रांतीय मीडिया प्रभारी मुकुंद उपाध्याय एवं अमित दुबे द्वारा प्रदान किया गया।