.

मंडप पर समय से नहीं पहुंचा शराबी दूल्हा, रिश्तेदार के साथ मिलकर दुल्हन ने ऐसे सिखाया सबक, पढ़ें | ऑनलाइन बुलेटिन

मुंबई | [महाराष्ट्र बुलेटिन] | प्रदेश के बुलढाणा में एक दिलचस्प वाकया हुआ। 4 घंटे तक जब दूल्हा मंडप पर नहीं पहुंचा तो दुल्हन ने परिवार वालों की रजामंदी के बाद दूल्हे राजा को ऐसा सबक सिखाया की उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद मानो मंडप पर ही संग्राम शुरू हो गया। आखिरकार दूल्हे को अपनी गलती पर पछतावा हुआ लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पढ़िए पूरा मामला…

 

मामला 22 अप्रैल का बताया जा रहा है। घटना महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मलकापुर पंगरा गांव में हुई। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, मंडप पर शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थीं और शाम 4 बजे शादी समारोह का शुभ मुहूर्त रखा गया था। दुल्हन और उसका परिवार दूल्हे के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का इंतजार करता रहा लेकिन वह रात 8 बजे तक मंडप पर नहीं पहुंचा। बताया गया कि दूल्हा और उसके दोस्त स्टेज पर नाचते-गाते और शराब पीते रहे।

 

दुल्हन की मां ने कहा, “दूल्हा और उसके दोस्त नशे में थे और शाम 4 बजे के बजाय रात 8 बजे मंडप में आए और लड़ने लगे क्योंकि हमने अपनी बेटी की शादी अपने एक रिश्तेदार से कर दी थी।” जब दूल्हा मंडप पर पहुंचा तो दुल्हन के पिता ने अपनी बेटी की शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

 

चूंकि शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थीं, तब दुल्हन के पिता ने एक रिश्तेदार से सलाह ली, जो शादी में आया था और बाद में अपनी बेटी की शादी उससे कर दी।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने शेयर किया अपना 10वी का मार्कशीट, यहाँ देखें अंकसूची | Virat Kohli 10th Marksheet
READ

Related Articles

Back to top button