.

संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. आंबेडकर की परिनिर्वाण दिवस पर राज्यपाल ने पर उन्हें नमन किया | Onlinebulletin.in

रायपुर | #Onlinebulletin.in | #Onlinebulletin | राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने अपने निवास में डॉ. आंबेडकर के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राज्यपाल ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समाज के वंचित एवं कमजोर तबके के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

उन्होंने सामाजिक समरसता पर बल देते हुए हमेशा शोषितों और पीड़ितों के लिए आवाज बुलंद की। वे महिला उत्थान के भी प्रबल पक्षधर थे और उन्हें सशक्त, सबल एवं शिक्षित करने पर बल दिया। डॉ. आंबेडकर की संविधान निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका थी।

ज्ञान कुंज सम्मान से सम्मानित हुए हिमधर दंपती | Onlinebulletin.in
READ

Related Articles

Back to top button