हत्यारा और उसका अदना शिकार : एक तुलना | ऑनलाइन बुलेटिन


©के. विक्रम राव, नई दिल्ली
–लेखक इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (IFWJ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
इजराइल की नवगठित संसद (नेस्सेट) के 25वें समारोह गत मंगलवार को येरुशलम में एक चौदह वर्षीय बालक विशिष्ट अतिथि था। मोशे होल्सबर्ग। वह मात्र दो वर्ष का था, जब हत्यारे कसाब और इस्लामी पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयब के आंतकियों ने मुंबई तथा अन्य इलाकों पर गोलीबारी की थी। इसमें 166 लोग भून दिये गए थे। मोशे के पिता राबी (पुजारी) गाब्रियल होल्सबर्ग तथा माँ रिकवा भी मार डाले गए थे। वे यहूदी धर्मस्थल छाबाद भवन, नारीमन मार्ग पर थे। आया सैंडर्स ने शिशु मोशे को हमलावरों से बचा लिया था। नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहु इस संसदीय जलवे में प्रमुख थे। अगले सप्ताह (शनिवार, 26 नवंबर 2022) के दिन मुंबई पर इस पाकिस्तानी लश्कर द्वारा हमले की चौदहवीं सालगिरह है। हमले के समय शिशु मोशे इस दिन नारीमन मार्ग पर स्थित छाबाद भवन में था। माता-पिता के साथ। वह यहूदियों का उपासना स्थल है। परसों मोशे ने येरूशलम के संसदीय समारोह में यहूदी धर्मग्रंथ से छंद 125 को पढ़ा। इसमें इजराइल की सुरक्षा तथा क्षेम की प्रार्थना है। उसने संयुक्त राष्ट्र संघ के आतंक-विरोधी समिति को भी संबोधित किया था। नोबेल विजेता पठान छात्रा मलाला युसूफजांही की भांति मोशे भी छात्रावस्था में ही आतंक का शिकार रहा। इस्लामी दहसतगर्दों का। अजमल कसाब के हत्यारे साथियों ने होटल ताज और छाबाद भवन को भून डाला था। लश्कर कश्मीर को चाहता है। उस दौर में कोंग्रेसी प्रधानमंत्री थे सरदार मनमोहन सिंह। गृहमंत्री थे शिवराज विश्वनाथ पाटिल जिनके बारे में मशहूर था कि हर घंटे बाद वे नया सूट धारण करते थे। टीवी एंकरों की खोज रही।
अंततः मुकदमे की पूरी दास्तां की खास तिथियाँ 26 नवंबर 2008 से 2011 तक थी। अजमल कसाब और नौ आतंकवादियों ने मुंबई पर हमला किया। उसमे 166 लोग मारे गए थे, 27 नवंबर 2008 : अजमल कसाब गिरफ्तार हुआ था। उसने 30 नवंबर 2008 पुलिस हिरासत में गुनाह कबूल किया। वह 312 मामलों में आरोपी बनाया गया। विशेषज्ञों की राय पर अदालत का फैसला था कि कसाब नबालिग नहीं था। हाफिज सईद, जकी-उर-रहमान लखवी समेत 22 लोगों के खिलाफ 23 जून 2009 गैर-जमानती वारंट जारी हुआ। कोर्ट ने कसाब को दोषी ठहराया, सबाउद्दीन अहमद और फहीम अंसारी आरोपों से बरी और 6 मई, 2010: कसाब को विशेष अदालत ने मौत की सजा सुनाई।
राष्ट्रपति के सामने दया के लिए भेजी गई कसाब की अर्ज़ी गृहमंत्रालय ने खारिज की और अपनी सिफारिश राष्ट्रपति को भेजी। राष्ट्रपति ने दया याचिका निरस्त की। केंद्रीय गृहमंत्री ने फाइल पर दस्तखत के बाद। कसाब को सुबह 7:30 बजे (21 नवंबर 2012) फांसी दी गई। क्रूर परिहास यह था कि आतंकी अजमल आमिर कसाब जब खुद मौत के सामने खड़ा हुआ तो घबरा गया था। जेल वाले उससे अंतिम इच्छा पूछ रहे थे और वह बार-बार यही दोहरा रहा था कि : “साहब- एक बार माफ कर दो। अल्लाह कसम, ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।” जब उसके गले में फंदा डला तो जोर से बोला “अल्लाह मुझे माफ करे।” अर्थात एक जानामाना अपराध था। पर चार साल तक इस्लामी कसाब को भोजन पानी भारतीय करदाता के धन से मुफ्त मिला।
तो तुलना कीजिये इस्लामी कसाब की इस यहूदी बालक मोशे से ! किसको समुचित न्याय मिला ? और कितना था ?
नोट :- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि ‘ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन’ इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.