.

लेडीज टेलर मास्टर ने सूट का नाप लेते समय कर दी गंदी हरकत, शो- रूम कर्मियों ने पति को पीटा, पत्नी को भी आई चोट | ऑनलाइन बुलेटिन

पटना | [बिहार बुलेटिन] | Bihar Crime: महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कड़े कानून बनाए गए हैं लेकिन, बिहार में महिलाएं अभी भी पुरुषों की बदनियति का शिकार हो रही हैं। ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना से है जहां एक लेडीज टेलर मास्टर की नाप लेने के दौरान एक महिला के साथ गंदी हरकत का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लेडीज टेलर मास्टर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।  मामला बुद्धा कॉलोनी स्थित एक प्रतिष्ठित शोरूम से जुड़ा है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस घटना के सीसीटीवी खंगाल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना के पीरबहोर  थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला दीपावली के मौके पर शोरूम में कपड़े लेने गई थी।  सूट लेने के बाद उसकी फिटिंग के लिए शोरूम के टेलरिंग मास्टर से नाप लेने के लिए महिला ने कहा।  नाप लेने के दौरान वह महिला को गलत तरीके से छूने लगा। शिकायत करने पर उसने बदतमीजी भी की। विरोध करने पर शोरूम के कर्मचारी पति पत्नी से भिड़ गए और उनके साथ मारपीट भी की।  महिला के पति को चोट भी आई है।

 

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  पुलिस पदाधिकारी मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी की जांच कर रहे हैं। महिला और उसके पति की पिटाई का दृश्य सामने आया है। पुलिस ने पिटाई करने वाले कई आरोपियों की पहचान भी कर ली है।

 

पीरबहोर थाना अध्यक्ष ने कहा है कि पीड़िता के बयान पर कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी से मिले तथ्य के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।  जरूरत पड़ने पर आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जाएगा।

 

ये भी पढ़ें :

CG News: घर की छत पर फहराया पाकिस्तान का झंडा, आरोपी गिरिफ्तार | ऑनलाइन बुलेटिन


Back to top button