.

जिस लखीमपुर खीरी पर मचा था बवाल, भारतीय जनता पार्टी ने सभी 8 सीटों पर किया कमाल, देखें पूरी लिस्ट | ऑनलाइन बुलेटिन

लखीमपुर खीरी | [नेशनल बुलेटिन] | लखीमपुर खीरी की 8 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा जमा लिया है। शुरुआत से ही खीरी की 6 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही थी। शेष दो सीटों पर सपा आगे चल रहे थी, लेकिन शाम होते-होते भारतीय जनता पार्टी आगे निकल गई। हालांकि सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों का भी अच्छा प्रदर्शन रहा है। समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में जोरदार टक्कर देखने को मिली है। सुबह शुरू हुई मतगणना की रफ्तार कुछ धीमी रही लेकिन कमल का फूल खिलता रहा। एक-दो सीटों को अगर छोड़ दें तो कमल ने सभी को पीछे छोड़ना शुरू कर दिया। मतगणना की रफ्तार तेज होते ही कमल ने खिलना शुरू किया और दोपहर बाद तक पूरी तस्वीर साफ नजर आने लगी। जिले की आठों सीटों पर 2017 में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी।

 

खीरी के चुनावी इतिहास का यह पहला मौका था जब जिले की सभी सीटों पर भाजपा ने अपना परचम फहराया था। 2022 के चुनाव में भी जिले के मतदाताओं ने सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों में ही अपना भरोसा कायम रखा। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई तो एक-दो सीटों को छोड़कर हर सीट पर भाजपा प्रत्याशियों ने जो बढ़त बनाई वह अंत तक जारी रही। पलिया सीट पर भाजपा प्रत्याशी रोमी साहनी शुरुआत के राउंड में पीछे रहे। वहीं मोहम्मदी से भाजपा प्रत्याशी लोकेन्द्र प्रताप सिंह भी शुरुआती राउंड की मतगणना में सपा प्रत्याशी से पीछे रहे।

 

बीच में कस्ता सीट पर सपा प्रत्याशी की बढ़त ने धुकधुकी बढ़ाई। पर शाम चार बजे तक अपडेट आंकड़ों के अनुसार, पलिया में भाजपा प्रत्याशी रोमी साहनी ने 101129 वोट, सपा के प्रीतइंदर सिंह को 63681 वोट मिले हैं। गोला सीट पर भाजपा के अरविंद गिरि को 84224 व सपा के विनय तिवारी को 52338 वोट मिले हैं। निघासन सीट पर शुरू से ही भाजपा आगे रही। यहां भाजपा के शशांक वर्मा को 1,14,821 वोट मिले, वहीं सपा के आरएस कुशवाहा को 73972 वोट हासिल हुए। श्रीनगर सीट पर मतगणना जारी है। भाजपा की मंजू त्यागी 73121 व सपा के रामसरन 63112 वोट पा सके। धौरहरा से भाजपा के विनोद अवस्थी 111361 वोट पा चुके हैं। जबकि सपा के वरुण चौधरी 87003 वोट पा सके थे। लखीमपुर सदर में 18 वें राउंड तक भाजपा के योगेश वर्मा 59168 वोट व सपा के उत्कर्ष वर्मा 56631 वोट पा चुके हैं। कस्ता सीट पर भाजपा के सौरभ सिंह सोनू 1,02,865 व सपा के सुनील लाला 88742 व मोहम्मदी सीट पर 15 वें राउंड तक भाजपा के लोकेंद्र प्रताप सिंह 59023 व निकटतम प्रतिद्वंदी 51343 वोट पा सके थे।

 

28 लाख मतदाता आज करेंगे 65 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

 

विधानसभा चुनाव की मतगणना गुरुवार की सुबह आठ बजे से शहर की राजापुर मंडी में होगी। मतगणना के बाद पता चलेगा कि मतदाताओं ने इस बार अपनी विधानसभा से किसको नेतृत्व सौंपा है और किसको, कितने वोट मिले हैं। गुरुवार दोपहर तक सामने आ जाएगा कि कौन विधायक बना। जिले की आठ विधानसभा सीटों पर 23 फरवरी को मतदान हुआ। जिले के 28 लाख मतदाताओं में से 19 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने बूथों पर जाकर मतदाताओं ने ईवीएम में बटन दबाकर 65 प्रत्याशियों की भाग्य का फैसला कर दिया। मतदान के बाद से ही जिले में जीत-हार को लेकर कयासों, चर्चाओं का दौर जारी रहा। गुरुवार को ईवीएम खुलेंगी तो पता चलेगा कि मतदाताओं ने किसको विधानसभा पहुंचाया है और कौन पीछे रह गया है।

 

किसको कितने वोट मिले यह मतगणना के बाद पता चल जाएगा। प्रशासन ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंडी में आठ जगहों पर मतगणना के लिए पाण्डाल बनाए गए हैं। हर पाण्डाल में 14 टेबलों पर मतगणना होगी। एक टेबल पर वीवीपैट की पर्चियां गिनी जाएंगी वहीं एक टेबल पर बैलेट पोस्टल वोट गिने जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार की सुबह से ही मतगणना शुरू हो जाएगी। राजापुर मंडी में सिर्फ उन्हीं को प्रवेश दिया जाएगा जिनके पास जारी किए गए हैं। अनावश्यक किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उधर मतगणना का समय नजदीक आने पर प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ी हैं।

 

रिजल्ट लेकर सीधे घर जाएंगे प्रत्याशी

 

मतगणना के बाद नतीजे जारी किए जाएंगे। विजय जुलूसों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। उपजिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि विजय जुलूसों पर प्रतिबंध रहेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद विजेता प्रत्याशियों को उनके घरों को भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रत्याशी या समर्थक विजय जुलूस न निकाले नहीं तो आचार संहिता उल्लंक्षन की कार्रवाई की जाएगी।

 

विधानसभा वार मतदाता

 

पलिया- 360124

निघासन- 339473

गोला-395433

श्रीनगर-318465

धौरहरा-331871

लखीमपुर-410473

कस्ता-309332

मोहम्मदी-337664

 

यह हैं विधान सभावार प्रत्याशी

 

क्रम प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम

 

1. उत्कर्ष वर्मा समाजवादी पार्टी

2. योगेश वर्मा भारतीय जनता पार्टी

3. मोहन बाजपेई बहुजन समाज पार्टी

4. डा. रविशंकर त्रिवेदी कांग्रेस

5. अशरफ अली पीस पार्टी

6. नवल किशोर भारत स्वाभिमान पार्टी

7. रितू वर्मा लोकतांत्रिक जनवादी पार्टी

8. मो. उस्मान सिद्दीकी आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन

9. जनार्दन प्रसाद मिश्र भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

10. खुशी किन्नर आम आदमी परिवर्तन पार्टी

11. डॉ.रामजी शर्मा राष्ट्रीय लोकशक्ति पार्टी

12. नरेश सिंह भदौरिया निर्दल

 

विधानसभा धौरहरा

 

क्रम प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम

 

1. वरुण सिंह समाजवादी पार्टी

2. विनोद शंकर अवस्थी भारतीय जनता पार्टी

3. आनन्द मोहन त्रिवेदी बहुजन समाज पार्टी

4. जितेन्द्री देवी कांग्रेस

5. अरविन्द कुमार आदर्श जनता पार्टी

6. विनोद कुमार निर्दल

7. मुलेन्द्र कुमार अवस्थी शिवसेना

8. मुकेश कुमार निर्दल

9. रेखा देवी निर्दल

 

विधानसभा गोला

 

क्रम प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम

 

1. विनय तिवारी समाजवादी पार्टी

2. अरविन्द गिरि भारतीय जनता पार्टी

3. शिखा वर्मा बहुजन समाज पार्टी

4. प्रहलाद पटेल कांग्रेस

5. रामनिवास वर्मा आम आदमी पार्टी

6. अभिषेख कुमारी नई क्रान्ति पार्टी

7. सिद्धार्थ शुक्ला निर्दल

 

विधानसभा कस्ता

 

क्रम प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम

 

1. सुनील कुमार लाला समाजवादी पार्टी

2. सौरभ सिंह सोनू भारतीय जनता पार्टी

3. हेमवती देवी बहुजन समाज पार्टी

4. राधेश्याम कांग्रेस

5. जसकरन राज जनता रक्षक पार्टी

6. गया दत्त उ.प्र. रिपब्लिक पार्टी

7. जगदीश प्रसाद निर्दल

8. लवकुश निर्दल

 

विधानसभा-मोहम्मदी

 

क्रम प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम

1. दाउद अहमद समाजवादी पार्टी

2. लोकेन्द्र प्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी

3. शकील अहमद सिद्दीकी बहुजन समाज पार्टी

4. रितू सिंह कांग्रेस

5. रविकांत आम आदमी पार्टी

6. अनुराग एम सारथी एक्शन पार्टी

7. रूपराम निर्दल

 

विधानसभा निघासन

 

क्रम प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम

 

1. आरएस कुशवाहा समाजवादी पार्टी

2. शशांक वर्मा भारतीय जनता पार्टी

3. आरए उस्मानी बहुजन समाज पार्टी

4. अटल कुमार कांग्रेस

5. हरीश वर्मा आम आदमी पार्टी

6. कमरुल हुदा जन अधिकार पार्टी

7. चन्द्र प्रताप निर्दल

 

विधानसभा पलिया

 

क्रम प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम

 

1. प्रीतइन्दर सिंह समाजवादी पार्टी

2. हरविन्दर कुमार साहनी भारतीय जनता पार्टी

3. डॉ. जाकिर हुसैन बहुजन समाज पार्टी

4. रिसाल अहमद कांग्रेस

5. ललित कुमार वर्मा आम आदमी पार्टी

6. आरती राय सीपीआई एमएल

 

विधानसभा श्रीनगर

 

क्रम प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम

 

1. रामसरन समाजवादी पार्टी

2. मंजू त्यागी भारतीय जनता पार्टी

3. मीरा बानो बहुजन समाज पार्टी

4. चांदनी कांग्रेस

5. अनिल कुमार आम आदमी पार्टी

6. सटल्लू आजाद समाज पार्टी-काशीराम

7. महावीर सिंह असंख्य समाज पार्टी

8. परमेश्वरदीन निर्दल

9. प्रशांत वर्मा निर्दल

 

28,028,35 वोटर ने 23 फरवरी को डाला था वोट

 

23 फरवरी को चौथे चरण की वोटिंग में लखीमपुर खीरी जिले में चुनाव हो चुका है। खीरी की आठ विधानसभा सीटों में मोहम्मदी, गोला गोरखनाथ, कास्ता, लखीमपुर, श्रीनगर, निगहासन, धौरहरा और पलिया कलान शामिल हैं। कुल 28,02, 835 वोटर हैं जिनमें से 1495069 वोटर पुरुष और 1307623 वोट महिला के हैं। इस बार 42,911 नए वोटर लिस्ट में शामिल किए गए हैं जो पहली बार मतदान करेंगे। 2017 के चुनाव में भाजपा ने लखीमपुर खीरी की सभी सीटों पर जीत हासिल की थी। तीन अक्टूबर को लखीमपुर हिंसा में चार किसानों सहित कुल आठ लोगों की मौत हुई थी। आरोप है कि केंद्रीय गृहराज्य मंत्री आशीष मिश्रा के बेटे अजय मिश्रा ने अपनी एसयूवी कार से चार किसानों को कुचल डाला था। इस हिंसा में एक स्थानीय पत्रकार की भी मौत हुई थी।

 

लखीमपुर सदर विधानसभा

 

लखीमपुर सदर सीट पर वर्ष 2012 में सपा का कब्जा था। शहर निवासी उत्कर्ष वर्मा मधुर विधायक थे। 2017 में भाजपा के योगेश वर्मा ने सपा के उत्कर्ष को हराया था। योगेश वर्मा को 122677 और उत्कर्ष वर्मा मधुर 84929 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे थे। इस बार भी दोनों प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

 

गोला विधानसभा सीट

 

गोला विधानसभा सीट से अरविंद गिरि भाजपा से विधायक हैं। इनको पिछले चुनाव में 1,22,497 वोट मिले थे। जबकि प्रतिद्वंदी रहे सपा के विनय तिवारी को 67480 वोट मिले थे। इस बार फिर दोनों प्रत्याशी अपने-अपने दल से ताल ठोंक रहे हैं।

 

मोहम्मदी विधानसभा

 

यह सीट 2012 में बसपा के खाते में गई थी। बाला प्रसाद अवस्थी विधायक थे। यहां भाजपा के लोकेंद्र प्रताप सिंह और कांग्रेस के संजय शर्मा के बीच कांटे की टक्कर हुई थी। 2017 में इस सीट से भाजपा के लोकेन्द्र प्रताप सिंह 93000 वोट पाकर विधायक बने थे। इन्होंने कांग्रेस के संजय शर्मा को हराया था। इन्हें 59082 वोट हासिल हुए थे।

 

धौरहरा विधानसभा सीट

 

धौरहरा सीट पर सपा का कब्जा था, लेकिन 2017 के चुनाव में यह सीट भी भाजपा ने सपा से छीन ली थी। भाजपा प्रत्याशी बाला प्रसाद अवस्थी ने सपा के यशपाल चौधरी को पराजित किया था। बाला प्रसाद अवस्थी को 79809 और यशपाल चौधरी को 76456 वोट मिले थे।

 

निघासन विधानसभा सीट

 

इस सीट से पर भाजपा के शशांक वर्मा विधायक हैं, जिनको 2019 के उपचुनाव में 120269 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर यहां सपा के मोहम्मद कयूम रहे। जिनको 68987 वोट ही मिल सके।

 

पलिया कलां विधानसभा सीट

 

इस सीट पर वर्ष 2012 में बसपा से हरविंदर सिंह साहनी उर्फ रोमी साहनी विधायक थे। 2017 में वह बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए और भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। उन्होंने 118069 मत पाकर कांग्रेस के सैफ अली नकवी को करारी शिकस्त दी थी। सैफ अली नकवी 48841 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे।

 

श्रीनगर विधानसभा सीट

 

श्रीपाल भार्गव वर्ष 2012 में बसपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। यह सीट पर भाजपा ने मंजू त्यागी और सपा ने मीरा बानों को मैदान में उतारा था। 2017 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 50.68 प्रतिशत वोट पड़े थे। भाजपा की मंजू त्यागी ने 112941 मत हासिल कर सपा की मीरा बानों को करारी शिकस्त दी थी। मीरा बानों को सिर्फ 58002 वोट मिले थे।

 

कस्ता विधानसभा सीट

 

खीरी की आठ सीटों में से एक कस्ता सीट पर भी भाजपा का कब्जा है। इस सीट पर भाजपा के लोकेन्द्र प्रताप सिंह विधायक हैं। इन्हें 93000 मत मिले थे। इन्होंने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के संजय शर्मा को हराया था। संजय को 59082 वोट पर ही संतोष करना पड़ा था।

 


Back to top button