.

इंतजार ख़त्म! BGMI ने फिर की वापसी, कल से खेल पाएंगे गेम, यहां जानें लेटेस्ट अपडेट | BGMI UNBAN

BGMI UNBAN : ऑनलाइन बुलेटिन डेस्क | PUBG Mobile was a very popular battle royale game in India, which was banned by the Government of India in 2020. After this the game took entry with India specific features and new name Battlegrounds Mobile India. But the Government of India once again banned this game due to the internal security of the country and the data privacy of the citizens.

 

ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : PUBG Mobile भारत में काफी पॉपुलर बैटल रोयाल गेम था, जिसे भारत सरकार ने 2020 में बैन कर दिया था। इसके बाद इस गेम ने इंडिया स्पेसिफिक फीचर्स और नए नाम बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के साथ एंट्री ली। लेकिन भारत सरकार ने देश की आंतरिक सुरक्षा और नागरिकों की डेटा प्राइवेसी के चलते एक बार फिर से इस गेम पर बैन लगा दिया। (BGMI UNBAN)

 

करीब 10 महीने के इंतजार के बाद आखिरकार BGMI की प्ले-स्टोर पर वापसी हो गई है। पिछले साल BGMI को भारत सरकार की ओर से बैन किया गया था। गेम को डेवलप करने वाली कंपनी Krafton ने अपने एक फेसबुक पोस्ट से इसकी पुष्टि की है। क्राफ्टोन ने कहा है कि 29 मई से BGMI को खेला जा सकेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि BGMI को भारत में तीन महीने के लिए इजाजत मिली है जो कि ट्रायल पीरियड है। (BGMI UNBAN)

 

10 महीने के बैन के बाद BGMI गेम की हुई वापसी

 

BGMI को पिछले साल 28 जुलाई 2022 को सुरक्षा से खिलवाड़ करने के कारण बैन कर दिया गया था। जिसके बाद से एपल के ऐप स्टोर और गूगल प्ले-स्टोर से BGMI ऐप हटा दिया गया था। बैन लगने से पहले देश में BGMI गेम के यूजर्स की संख्या 1 साल के अंदर 100 मिलियन के आंकड़े को पार कर गई थी। सितंबर 2020 में पबजी बैन के बाद पहली बार 2021 में BGMI को भारत में लॉन्च किया गया था। आज 10 महीने के बैन के बाद BGMI गेम प्ले स्टोर में अवेलेबल हो गया है। (BGMI UNBAN)

 

BGMI को डेवलप करने वाली कंपनी क्राफ्टन के CEO सीन ह्यूनिल सोहन ने कहा,’हम यह घोषणा करते हुए रोमांचित हैं कि बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया अब प्रीलोड के लिए अवेलेबल है। हम अपने यूजर्स को स्मूथ गेम प्ले एक्सपीरियंस देने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं और सभी का वापस स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। (BGMI UNBAN)

 

हम इंडियन गेमिंग ईकोसिस्टम के प्रति प्रतिबद्ध

 

इससे पहले सीन ह्यूनिल सोहन ने कहा था,’क्राफ्टन इंक. में हम इंडियन गेमिंग ईकोसिस्टम के प्रति प्रतिबद्ध हैं। हमारे दृष्टिकोण में हमेशा भारत-प्रथम रहा है, जो हमारे सभी प्रयासों की नींव के रूप में काम करता है। हम इंडियन गेमिंग बिजनेस में निवेश करने, डेवलपमेंट और इनोवेशन को बढ़ावा देने वाले एक इकोसिस्टम को डेवलप करने में विश्वास रखते हैं। (BGMI UNBAN)

 

हमारा उद्देश्य लोकल डेवलपर्स की मदद से नई टेक्निकल के यूज को बढ़ावा देकर भारत में डेवलपमेंट को बढ़ाना है। इसके साथ ही हम स्किल्स और एंप्लॉयमेंट अपॉर्चुनिटीज के लिए इंडियन टैलेंट को पहचानते हैं।’ (BGMI UNBAN)

 

3 महीने के लिए अस्थायी प्रतिबंध हटा

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, BGMI गेम से सरकार ने तीन महीने के लिए अस्थायी रूप से प्रतिबंध हटाया है। इन तीन महीनों में गवर्नमेंट ऑफिसर्स BGMI ऑपरेशन्स को एनालाइज और मॉनिटर करेंगे। यदि इस अवधि में ये गेम देश के किसी भी नियम का उल्लंघन करता है, तो इस पर फिर से प्रतिबंध लगाया जा सकता है। वहीं अगर यह बिना किसी दिक्कत के मॉनिटरिंग फेज को पास कर लेता है, तो स्थायी रूप से प्रतिबंध हट सकता है। (BGMI UNBAN)

 

भारतीय नियमों के हिसाब से रेगुलेट होगा BGMI गेम

 

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो क्राफ्टन ने भारत के नियमों के हिसाब से गेम में कई तरह के बदलाव किए हैं। गेम को भारत के नियमों के हिसाब से रेगुलेट किया जाएगा। इसके साथ ही इसमें ब्रेक टाइम रिमाइंडर, गेम प्ले लिमिट, डेली स्पेड लिमिट्स और हिंसक ग्राफिक्स हटाए गए हैं। (BGMI UNBAN)

 

? सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

BGMI UNBAN

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

आंखों के मेकअप में बोल्ड colors के साथ एक्सपेरिमेंट कर बनाएं नया लुक, जानें कैसे करें इस्तेमाल | Beauty Tips

 


Back to top button