.

शाम को हुई शादी, रात में दुल्हन परिजन समेत फरार, 5 हजार में एक दिन किया था सौदा | Newsforum

भिंड | शादी नहीं होने से परेशान दिव्यांग युवक किसी काम से मध्यप्रदेश के ग्वालियर 26 जुलाई 2021 को गया हुआ था। यहां उसकी पहचान एक युवती से हुई। युवती दिव्यांग को इतना मन भाई कि चट मंगनी और पट ब्याह की कहावत चरितार्थ हो गई। शाम को सात फेरे लिए … मंगलसूत्र पहनाया … मांग में सिंदूर भरा … गले में माला पहनाई और बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। दूल्हा रातभर दुल्हन के आने का इंतजार करता रहा और जब सुबह हुई तब परिजन को इसकी जानकारी दी। दुल्हन समेत उसके रिश्तेदार भी गायब मिले। इसके बाद तो मानो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई।

 

पुलिस भी इस अनोखे मामले से तुरंत हरकत में आई और दुल्हन को पकड़ लिया। दुल्हन के पकड़े जाने के बाद जो कहानी ऊभर कर सामने आई वह काफी दिलचस्प है। बताया जाता है कि भिंड के गोरमी थाना क्षेत्र में रहने वाले सोनू जैन की शादी दिव्यांग होने की वजह से शादी नहीं हो पा रही थी। इसे लेकर वह परेशान था। इसी बीच उसका जाना ग्वालियर हुआ और यहां लुटेरी दुल्हन गैंग से उसका परिचय हो गया। महिला को दिव्यांग युवक से शादी करने के एवज में एक दिन के लिए 5 हजार रूपए में सौदा किया गया। जिसके बाद महिला की शादी दिव्यांग युवक से कर दी गई।

 

शादी के दूसरे दिन सुबह भी घर में शादी की रौनक थी, लेकिन दुल्हन और उसके कथित रिश्तेदार गायब थे। शादी की पहली रात ही दुल्हन खिड़की से कूदकर अपने रिश्तेदारों के साथ फरार हो गई। हालांकि, उसकी चालाकी काम नहीं आई और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गई।

 

दरअसल, भिंड के गोरमी थाना क्षेत्र में रहने वाले सोनू जैन की शादी दिव्यांग होने के चलते नहीं हो रही थी। 26 जुलाई को वह ग्वालियर गया था, जहां लुटेरी दुल्हन गैंग ने उसे अपने जाल में फंसाया और शादी कराने के एवज में 90 हजार रुपए का खर्च बताया। सोनू इसके लिए तैयार हो गया। गिरोह के लोगों ने अनिता रत्नाकर नाम की लड़की उसे दिखाई और रिश्ता तय हो गया। लड़की ग्वालियर की ही रहने वाली बताई गई। इसके बाद 27 जुलाई को आरोपी उदय, लड़की अनिता और उसका कथित भाई और एक रिश्तेदार अनिता के साथ उसके घर पहुंचे और दोनों की शादी हो गई।

 

शादी के बाद दुल्हन का भाई और एक रिश्तेदार घर पर ही रुके और रात में फरार हो गए। अगले दिन पीड़ित ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस में कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुल्हन और उसके गैंग के लोगों की तलाश शुरू की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि महिला को दिव्यांग सोनू की एक दिन की दुल्हन बनने के लिए 5000 रुपए दिए गए थे। महिला तलाकशुदा है और उसका 15 साल का बेटा भी है। हालांकि, दो आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।


Back to top button