.

महिला ने 11 सेकेंड में युवक को मारीं 15 चप्पलें, बीच बाजार में गिरा-गिराकर पीटा, देखें VIDEO | ऑनलाइन बुलेटिन

लखनऊ | [उत्तर प्रदेश बुलेटिन] | हाथरस में उस समय लोगों की भीड़ लग गई जब एक महिला ने युवक को पकड़कर उसे बीच बाजार में गिरा-गिराकर पीटना शुरू कर दिया। महिला यहीं पर नहीं रुकी। उसने पैरों से चप्पल निकाली और दे दना-दन शुरू हो गई। 11 सेकेंड में महिला ने करीब 15 चप्पलें मारी। बीच बाजार युवक की हो रही खातिरदारी की वहां से गुजर रहे किसी शख्स ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला द्वारा युवक की पिटाई को देखकर लोगों का मजमा लग गया।

 

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह से महिला युवक की पिटाई कर रही है। युवक महिला से गुहार लगा रहा है लेकिन वह पीटने से बाज नहीं आती। मामला हाथरस के लक्ष्मी टॉकीज के निकट बीच बाजार का है।

 

जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद के एक गांव का युवक शहर के बागला इंटर कॉलेज में रविवार सुबह की पाली में पीईटी की परीक्षा देने आया था। परीक्षा खत्म होने के बाद वह दोपहर को अपने साथी के साथ दूसरे परीक्षा केन्द्र पर जा रहा था। इस दौरान उसे एक युवक मिला। उसने तीन-चार और लोगों को बुला लिया। सभी ने युवक को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

 

 

युवक का आरोप है कि इन्हीं युवकों में से किसी ने फोन करके एक महिला को बुला लिया महिला ने मुंह ढक रखा था। महिला आते ही उस पर टूट पड़ी। बीच बाजार में गिराकर पीटने लगी। उसने चप्पलों से भी उसकी पिटाई की। युवक का आरोप है कि यह सब उसके ससुराल वालों के इशारे पर हुआ है। बीच बाजार में हुए इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

कोतवाली पहुंचा मामला

 

हाथरस में बीच बाजार में हुई मारपीट का मामला अब कोतवाली पहुंच गया है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित युवक और उसके साथी उस महिला को भी थाने बुलाने की मांग कर रहे हैं, जिसने बिना बताए युवक की पिटाई की। युवक ने पुलिस से शिकायत की है कि महिला ने उसे बेवजह पीटा है। वह उस महिला को जानता तक नहीं है। पूरे मामले की पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी है।

 

ये भी पढ़ें:

गूगल पर ‘दिवाली’ सर्च करते ही जल उठेंगे दीए, अभी आजमाएं यह मजेदार ट्रिक | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Back to top button