Three Truths Of Kaliyuga: मरते समय महापंडित रावण ने बताई थी कलियुग की 3 भयानक बातें, जो आज हो रही हैं सच साबित….
Three Truths Of Kaliyuga
Three Truths Of Kaliyuga रामायण में रावण एक असुर था लेकिन बावजूद इसके उसे दुनिया का सबसे बड़ा विद्वान और महापंडित कहा जाता है. क्योंकि रावण के पास ज्ञान का भंडार था लेकिन उसे अपने ज्ञान का अभिमान हो गया था.
रावण सबसे बड़े विद्वान थे
Three Truths Of Kaliyuga रामायण में लंकापति रावण के बारे में सभी ने सुना व पढ़ा होगा. असुर कुल में जन्में लंका के राजा रावण के पास कई शक्तियां थीं. वह बलशाली होने के साथ महाविद्वान भी था. उसके पास ज्ञान का भंडार था और उसे महापंडित भी माना जाता है. लेकिन रावण को अपनी इसी शक्ति व ज्ञान का अभिमान हो गया है और इस वजह से उनसे ऐसी गलतियां कर डाली जो उसके मृत्यु तक ले गईं.
महापंडित रावण की मृत्यु
भगवान राम अपने भाई लक्ष्मण और पत्नी सीता के साथ 14 वर्ष के वनवास पर गए तब रावण ने छल से माता सीता का हरण कर लिया. माता सीता को वापस लाने के लिए भगवान श्रीराम ने वानरों के सेना के साथ मिलकर लंका पर आक्रमण किया. भगवान राम और रावण के बीच भयंकर युद्ध हुआ. इस युद्ध रावण की मृत्यु हुई और धर्म की विजय हुई.
महापंडित रावण ने मरते समय दिया ज्ञान
रावण के पास ज्ञान का पूरा सागर था और जब वह मृत्यु के समीप था तो भगवान श्रीराम ने लक्ष्मण से कहा रावण से ज्ञान प्राप्त करें. रावण ने मरने से पहले तीन ऐसी बातें बताई थीं जो कि कलियुग में सच साबित हो रही हैं.
महापंडित ने कहा- शुभ कार्य में न करें देरी
रावण ने मरने से पहले लक्ष्मण को ज्ञान देते हुए कहा था कि मनुष्य को कभी भी शुभ कार्य में देरी नहीं करनी चाहिए. क्योंकि जीवन का कुछ नहीं पता और इसलिए जब शुभ कार्य का समय हो कर लेना चाहिए. कलियुग में लोग शुभ कार्यों को कल पर टाल देते हैं जो कि गलत है.
महापंडित ने कहा- शत्रु को न समझें कमजोर
आज के समय थोड़ी सी ताकत आते ही लोग अपने शत्रु को कमजोर समझने लगते हैं. रावण ने मरने से पहले कहा था कि कभी भी अपने शत्रु को कमजोर न समझें. आपकी यह गलती बहुत भारी पड़ सकती है.
महापंडित ने कहा- कुछ राज रखें गुप्त
रावण ने मृत्यु से पहले कहा था कि मनुष्य को अपने जीवन के कुछ राज हमेशा गुप्त रखने चाहिए. ये राज भूलकर भी अपने किसी प्रिय यहां तक कि भाई को भी नहीं बताने चाहिए. समय बदलने पर आपके अपने उस राज का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं.
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।










