TOD | केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, दिन में सस्ती और रात में महंगी पड़ेगी बिजली , जानिए डिटेल…

TOD : नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | If you have been troubled by the high electricity bill, then now there is good news for you. Now such a step has been taken by the government, after which your electricity bill will be reduced considerably. Yes… You do not need to take tension at all. The government is going to implement the rule of ‘time of day’ (TOD) to fix electricity rates. If this happens, electricity consumers across the country will be able to save up to 20 percent in their electricity bills by managing electricity consumption during solar hours (day time).
ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : TOD : ज्यादा बिजली का बिल भर-भर के परेशान हो गए हैं तो अब आपके लिए अच्छी खबर है. सरकार की तरफ से अब ऐसा कदम उठाया गया है, जिसके बाद में आपका बिजली बिल काफी कम हो जाएगा. जी हां… आपको बिल्कुल भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. सरकार बिजली की दरें तय करने के लिए ‘दिन के समय’ (TOD) का नियम लागू करने वाली है. ऐसा होने पर देशभर के बिजली उपभोक्ता सौर घंटों (दिन के समय) के दौरान बिजली खपत का प्रबंधन कर अपने बिजली बिल में 20 प्रतिशत तक की बचत कर सकेंगे.(TOD)
बता दें नए नियम टीओडी के तहत दिन के अलग-अलग समय के लिए बिजली की अलग-अलग दरें लागू होंगी. यह व्यवस्था लागू होने से बिजली की सर्वाधिक दर वाले समय (पीक ऑवर्स) में ग्राहक कपड़े धोने और खाना पकाने जैसी अधिक बिजली खपत वाले कामों से परहेज कर सकेंगे.(TOD)
इस तरह कम कर सकेंगे बिजली का बिल
उपभोक्ता नई व्यवस्था के तहत कपड़े धोने या खाना पकाने जैसे कार्य सामान्य कामकाजी घंटों में करते हुए अपना बिजली बिल कम कर सकेंगे. ToD शुल्क व्यवस्था एक अप्रैल, 2024 से 10 किलोवाट और उससे ज्यादा मांग वाले वाणिज्यिक एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए लागू हो जाएगी. कृषि छोड़कर अन्य सभी उपभोक्ताओं के लिए यह नियम एक अप्रैल, 2025 से लागू होगा. हालांकि, स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के लिए टीओडी व्यवस्था तभी लागू होगी जब वे इस तरह का मीटर लगवाएंगे.(TOD)
बिजली मंत्रालय ने दी जानकारी
बिजली मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा है कि भारत सरकार ने बिजली (उपभोक्ता अधिकार) नियम, 2020 में संशोधन कर मौजूदा बिजली शुल्क प्रणाली में दो बदलाव किए हैं. ये बदलाव दिन के समय (TOD) शुल्क प्रणाली की शुरुआत और स्मार्ट मीटर से जुड़े प्रावधानों को युक्तिसंगत बनाने से संबंधित हैं.(TOD)
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।(TOD)
ये खबर भी पढ़ें:
सत्र न्यायाधीश बालोद में निकली सीधी भर्ती, Apply Now | CG District Court Balod Bharti 2023











