.

यूक्रेन संकट: 219 भारतीयों को बुखारेस्ट से लेकर मुंबई के लिए रवाना हुई फ्लाइट, रोमानिया में भारतीय राजदूत ने दिया भावुक संदेश | ऑनलाइन बुलेटिन

मुंबई | [ नेशनल बुलेटिन ] | युद्धग्रस्त यूक्रेन से निकाले गए भारतीयों को लेकर रोमानिया से पहली उड़ान कुछ समय पहले मुंबई के लिए रवाना हो गई। बता दें कि रूस के साथ बढ़ते तनाव के कारण यूक्रेनी हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया है। जिसके बाद वहां फंसे हुए भारतीय नागरिकों को प्रस्थान के वैकल्पिक मार्ग के लिए बुखारेस्ट ले जाया गया था। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि ट्विटर पर विमान में बैठे लोगों की तस्वीरें साझा कीं और कहा कि भारत फंसे हुए नागरिकों को निकालने के प्रयासों में प्रगति कर रहा है।

 

उड़ान भारतीय समयानुसार रात करीब 9 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेगी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल उन्हें रिसीव करेंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्विटर पर विमान में बैठे लोगों की तस्वीरें साझा कीं और कहा कि भारत फंसे हुए नागरिकों को निकालने के प्रयासों में प्रगति कर रहा है।

 

 

इस बीच फ्लाइट से एक वीडियो सामने आया है जिसमें भारतीय राजदूत नागरिकों को एक भावुक संदेश देते सुने जा रहे हैं। एक समाचार एजेंसी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में रोमानिया में भारत के राजदूत राहुल श्रीवास्तव ने विमान के अंदर भारतीय नागरिकों को खास संदेश दे रहे हैं।

 

 

वे कहते हैं, “संपूर्ण भारत सरकार सभी को निकालने के लिए दिन-रात काम कर रही है और हमारा मिशन तब तक पूरा नहीं होगा जब तक कि हम अंतिम व्यक्ति को नहीं निकाल लेते।” उन्होंने विमान के माइक से यूक्रेन से निकाले गए भारतीयों से कहा कि वे इस दिन यानी 26 फरवरी को अपने जीवन में याद रखें। उन्होंने कहा, “जब भी जीवन में चीजें कठिन हों इस दिन को याद रखें।”

 

इससे पहले जयशंकर मे ट्वीट कर लिखा, “यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने के संबंध में, हम प्रगति कर रहे हैं। हमारी टीमें चौबीसों घंटे जमीन पर काम कर रही हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहा हूं। 219 भारतीय नागरिकों के साथ मुंबई के लिए पहली उड़ान ने रोमानिया से उड़ान भरी है।”


Back to top button