Ullas Navbharat Literacy Program- कलेक्टर अवनीश शरण ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम को सफल बनाने विभाग प्रमुखों को दिए निर्देश…

Ullas Navbharat Literacy Program-

Ullas Navbharat Literacy Program

Ullas Navbharat Literacy Program- कलेक्टर बिलासपुर ने टीएल मीटिंग में सभी विभागों के समन्वय से उल्लास साक्षरता केंद्र की गतिविधियों में सहयोग एवं सफल बनाने के लिए कहा उल्लास साक्षरता केंद्र में असाक्षरों को बुनियादी साक्षरता एवं अंक ज्ञान, कौशल विकास, बुनियादी शिक्षा, सतत शिक्षा ,स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, डिजिटल साक्षरता, कानूनी साक्षरता ,वित्तीय साक्षरता ,लाइफ स्किल प्रोग्राम सिखाया जाना है अतः सभी विभाग प्रमुखों को इस कार्यक्रम से जुड़ कर कार्य करने और इसके प्रचार प्रसार के लिये अपने संचालित योजनाओं के साथ प्रयास करने के लिए कहा।

 

Ullas Navbharat Literacy Program- उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के जिला में सफल क्रियान्वयन के लिए, शिक्षा सचिव महोदय द्वारा जारी पत्र में विभागीय अमलों की सहभागिता एवं सहयोग की अपील की गई है। इस पत्र के अनुसार, कलेक्टर बिलासपुर श्री अवनीश शरण ने टीएल मीटिंग मे सभी विभागों को उल्लास साक्षरता कार्यक्रम को अपने विभाग की योजनाओं और कार्यों से जोड़ने के लिए कहा। उन्होंने निम्नलिखित तरीकों से साक्षरता कार्यक्रम को बढ़ावा देने का सुझाव दिया

 

बैनर और पोस्टर:

 

सार्वजनिक स्थलों पर बैनर और पोस्टर लगाने से लोगों को साक्षरता कार्यक्रम के बारे में जानकारी मिलेगी।

 

दीवार नारा लेखन:

 

सार्वजनिक स्थलों पर दीवारों पर नारे लिखने से लोगों को साक्षरता के महत्व के बारे में जानकारी मिलेगी।

– रैली रैली आयोजित करने से लोगों को साक्षरता कार्यक्रम के बारे में जानकारी मिलेगी और उन्हें प्रेरित किया जा सकेगा।

अंत में कलेक्टर बिलासपुर, श्री अवनीश शरण ने सभी जिला स्तर के सर्व विभाग प्रमुख अधिकारियों को उल्लास शपथ दिलाई। जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण कार्यालय से जिला परियोजना अधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार पाटले, श्री रमेश गोपाल, श्रीमती आशा उज्जैनी, श्री शिवनाथ यादव उपस्थित थे।

Ullas Navbharat Literacy Program

बिलासपुर जिले को तीस हजार का लक्ष्य

 

असाक्षरों की संख्या-30000 उल्लास केन्द्रों की संख्या – 525 स्वयंसेवी शिक्षकों की संख्या-3000 प्रत्येक विकासखण्ड का -लक्ष्य असाक्षर 7500 स्वयंसेवी शिक्षक- 750 अन्तर्विभागीय समन्वय के लिये सम्मिलित।

 

विभागों का नाम

 

* पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग

* राष्ट्रीय आजीविका मिशन

* नगरीय प्रशासन विभाग

* उच्च शिक्षा विभाग

* आदिम जाति विकास विभाग

* महिला एवं बाल विकास विभाग

* स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग

* समाज कल्याण विभाग

* श्रम विभाग

* वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग

* कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग

* पशु पालन विभाग

* जनसंपर्क विभाग

* सहकारिता विभाग

* जल संसाधन विभाग

* राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग

* परिवहन विभाग

* कौशल विकास विभाग

* उद्योग विभाग

* इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड सूचना प्रौद्योगिकी

* विधि एवं विधायी विभाग

* खेल एवं युवा कल्याण विभाग

* वित्त विभाग को जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा पत्र के माध्यम से संपर्क कर अवगत कराया गया है।

Ullas Navbharat Literacy Program

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में “प्रौढ़ शिक्षा एवं जीवन पर्यन्त शिक्षा प्रमुखता से शामिल

 

Ullas Navbharat Literacy Program- विदित हो कि राष्ट्रिय शिक्षा निति 2020 में इस कार्यक्रम को शामिल किया गया है पूर्व के प्रौढ़ शिक्षा का नाम अब ‘सबके के लिए शिक्षा’ (Education For All) ULLAS का तात्पर्य Understanding of Lifelong Learning for All in Society है (समाज में सभी के लिए सीखने की समझ) उल्लास नवभारत कार्यक्रम के अंतर्गत 15 वर्ष से अधिक उम्र के असाक्षरों को शामिल किया गया है जिन्हें स्वयं सेवी शिक्षको द्वारा इस योजना के पांच घटकों के विषय में असाक्षरों को पढ़ाया जायगा यह स्वयंसेवी शिक्षण पर आधारित है। मानदेय का प्रावधान नहीं है इस योजना में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अध्यक्ष मा. मुख्यमंत्री जी हैं जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण की कार्यकारी के अध्यक्ष कलेक्टर है शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जाना है बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आंकलन परीक्षा (FLNAT) NIOS द्वारा देशव्यापी परीक्षा वर्ष में दो बार सितम्बर व मार्च मे आयोजित किया जायगा जिसमे उत्तीर्ण असाक्षरों को) NIOS द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किया जावेगा इस कार्यक्रम के तहत देश को 2030 तक शत प्रतिशत साक्षर किए जाने का लक्ष्य है बिलासपुर जिले में उल्लास पोर्टल में लक्ष्य के सापेक्ष 107 प्रतिशत शिक्षार्थी एवं स्वयंसेवी शिक्षकों की एण्ट्री पूर्ण हो चुकी है स्वयं सेवी शिक्षकों के रूप में कॉलेज, स्कूल, युवा, महिला, बीएड, डीएड के विद्यार्थी एवं अन्य शिक्षित व्यक्ति सभी स्वयंसेवी शिक्षक हो सकते हैं। यदि 10 वीं व 12 वीं के विद्यार्थी यदि 10 शिक्षार्थी को साक्षर बनाते हैं तो उन्हें 10 अंक बोनस के प्राप्त होंगे।

 

? सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Ullas Navbharat Literacy Program

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 


Back to top button