.

डॉ. अम्बेडकर जन सर्वांगीण विकास समीति बिलासपुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया संविधान दिवस | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

बिलासपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | डॉ. अम्बेडकर जन सर्वांगीण विकास समीति बिलासपुर छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में संविधान दिवस मनाया गया। हेमू नगर स्थित संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस दौरान समिति के संस्थापक भरत लाल छडीले जी, महासचिव अजिताभ कुमार खुरसैल उपस्थित रहे।

माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन के साथ ही लोगों ने संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के गगनचुंबी नारे लगाकर वातावरण को भीम मय कर दिया।इस दौरान समिति के पदाधिकारी-सदस्य सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

 

बता दें कि डॉ अम्बेडकर जन सर्वांगीण विकास समीति बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा संविधान निर्माता डॉ अम्बेडकर जी की प्रतिमा स्थापित कर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहें हैं। इसी क्रम में संविधान दिवस पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर सभी को शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान डॉ अम्बेडकर जन सर्वांगीण विकास समीति बिलासपुर छत्तीसगढ़ के संस्थापक भरत लाल छडीले जी, संस्थापक सदस्य, महासचिव अजिताभ कुमार खुरसैल, अध्यक्ष कमलकांत लालपुरे, संस्थापक सदस्य विनोद खुरसैल, संस्थापक सदस्य शिवराम मालिक, सहसचिव निलेश हाटकेश्वर, सदस्य संजय खुरसैल, सदस्य प्रमोद खुरसैल, नागपुर से गेस्ट भारत लाल सरवरी, सदस्य सतेन्द्र सोनखरे, सदस्य समीर बिरहासहित बड़ी संख्या में सामाजिक जन व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

ये भी पढ़ें :

Ashok Gehlot Vs Sachin Pilot: सचिन पायलट की उड़ान रोकने को अशोक गहलोत बेकरार ? चेतावनी भी हो रही बेकार | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

 


Back to top button