.

भरत वेद जी के निर्देशन में किन्नरों की सामाजिक दशा-दिशा को चित्रित करता “Shikhandi” का मंचन 11 जनवरी को बिलासपुर में…

आदर्श कला मंदिर बिलासपुर (छ.ग.) की अनुपम भेंट.

Shikhandi:

 

 

Shikhandi : बिलासपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : आदर्श कला मंदिर बिलासपुर की अनुपम कृति शिखण्डी का मंचन सिम्स आडिटोरियम में 11 जनवरी गुरुवार को किया जा रहा है। देश के ख्यातिलब्ध लेखकों में शुमार श्री भरत वेद जी ने देश भर में अपने काम का लोहा मनवाया और अनेक राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं।

 

निर्देशक भरत वेद जी ने ऑनलाइन बुलेटिन से एक विशेष बातचीत में बताया कि, शिखण्डियों पर लिखना और उसका मंचन करना सहज उपकम नहीं है। यह कालजयी नाटक वर्ष 1992 में लिखा गया, जिसका 5 बार मंचन वर्ष 1995 से 1998 तथा वर्ष 2000 में हुआ। यह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। वर्ष 1998 में कटक नाट्य महोत्सव में तथा वर्ष 2000 में प्रयागराज नाट्य महोत्सव में न केवल इसने धूम मचाया बल्कि पुरस्कृत भी हुआ। (Shikhandi)

 

उन्होंने आगे बताया कि, नाटक “शिखण्डी” किन्नरों की समसामयिक सामाजिक दशा-दिशा को प्रतिबिम्बित करता है। देश में कई वर्ग विशेष ऐसे है, जिनका सामाजिक स्तर चिंतनीय है। शिखण्डियों की भी यही स्थिति है। उनकी अंतर्व्यथा, कुण्ठा, उत्पीड़न व पिछड़ेपन का मार्मिक चित्रण इस नाटक में किया गया है। (Shikhandi)

 

उन्होंने कहा कि, सभ्य समाज ने इन्हें कहां तक स्वीकारा है, सरोकार रखा है, इस पर करारा व्यंग्य व तीखा प्रहार करते हुये शिखण्डियों की मानसिकता का सशक्त पक्ष रखा गया है। शासन व सभ्य समाज की उपेक्षा, शोषण व छल के शिकार शिखण्डियों को एक क्रांतिकारी दिशा देने का प्रयास इस नाटक में किया गया है।(Shikhandi)

 

समाज को चौंकाने वाले स्वरों के साथ नींद से जगाने का कर्तव्य भी इस नाटक के माध्यम से किया गया है। नाटक में मर्मान्तक पीडा की अकथ कथानक को करुणा व संवेदना से संजो कर सत्य का प्रकाशन किया गया है तथा हास्य-व्यंग्य के प्रवाह को गति देकर यथार्थ बोध पर नाटक रुपायित किया गया है।(Shikhandi)

 

इस नाटक में न केवल शिखण्डियों का बल्कि देश समाज को भी स्वच्छ, स्वस्थ संदेश दिया गया है।

Shikhandi
भरत वेद

वर्ष 2000 में मंचन के बाद 23 वर्ष के अंतराल पश्चात पुनः यह नाटक आत्ममंथन हेतु प्रस्तुत किया जा रहा है। आपकी तालियां सराहना, एवं योगदान हमारे कलाकारों का आभूषण बन जाये ऐसी कामना के साथ नाट्य प्रेमियों को प्रणाम करता हूं। आपकी गरिमायम उपस्थिति की अभिलाषा में……। (Shikhandi)

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Shikhandi

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रसारित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

मोदी सरकार का बड़ा गिफ्ट ! इन महिलाओं को मिलेगी गैस सिलेंडर पर सब्सिडी, यहां जानें क्यों | LPG Subsidy

 


Back to top button