.

डॉ. प्रकाश अनंत पर असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस ने जताया भरोसा, बनाया राष्ट्रीय समन्वयक | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

कोरबा/पाली | [अनिल बघेल] |  छत्तीसगढ़ की उद्योग नगरी के नाम से स्थापित कोरबा जिले के पाली विकासखंड में निवासरत कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता डॉ प्रकाश अनंत को छत्तीसगढ़ में एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। असंगठित कामगार व KKC (कर्मचारी कांग्रेस) दिल्ली द्वारा भारत के असंगठित कामगार व कर्मचारीयों की सुरक्षा, न्याय एवं दायित्व निर्वहन के लिए राष्ट्रीय समन्वयक व राजस्थान का समन्वयक नियुक्त किया है।

 

इसके पूर्व विगत माह मजदूरों के हित में कार्यरत राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस में भी इन्हें कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, इसके साथ ही आल इंडिया कांग्रेस वर्कस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में विगत 2 वर्षों से छत्तीसगढ़ के 28 जिलों में महिला एवं पुरुष कार्यकारिणी का गठन कर कांग्रेस की विचारधारा को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य किया है।

 

विगत दो वर्षों से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मानवाधिकार के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्य करते हुए गांव, मोहल्ले, ब्लॉक, जिला एवं प्रदेश स्तर पर महिला एवं पुरूष कार्यकर्ताओं, पदाधिकारीयों के आदर्श की तरह हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं। उनसे जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ता उनकी सरलता, मृदुभाषीता एवम मिलनसारिता पर अभिमान करते हैं।

 

कांग्रेस पार्टी के प्रति सच्ची श्रद्धा को देखते हुए विभिन्न राष्ट्रीय संगठनो ने अटूट विश्वास जताते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान किया है। विशेष कार्यकुशलता का परचम लहराते हुए इन्होंने आल इंडिया कांग्रेस वर्कस कमेटी में नियुक्ति के 3 माह के भीतर ही छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों में जिला कार्यकारिणी का गठन किया है एवं राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस INTUC में नियुक्ति के 1माह से भी कम समय मे सभी 28 जिलों में जिलाध्यक्ष की नियुक्ति किया है।

 

छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आशा व्यक्त किया है कि आगामी विधानसभा, लोकसभा निर्वाचन में छत्तीसगढ़ प्रदेश एक नया इतिहास रचने की ओर अग्रसर है। प्रकाश अनंत ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है एवं विश्वास दिलाया है कि पूर्ण लगन, मेहनत व ईमानदारी से समस्त कर्तव्यों व दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

 

ये भी पढ़ें :

ज़ंग-ए-मैदान | ऑनलाइन बुलेटिन


Back to top button