.

UPSC Success Story: जानें- कैसे IAS सौम्या ने 250 दिनों की तैयारी में क्लियर किया था UPSC, पहले अटेम्प्ट में आई थी 4th रैंक | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

नई दिल्ली | [करियर बुलेटिन ] | UPSC Success Story 2022: ऐसे कई यूपीएससी अभ्यर्थी हैं जो कंफ्यूज हैं या सही दिशा नहीं जानते हैं। ऐसे में आज हम आपको ऐसी IAS अधिकारी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने 250 से 270 दिनो में यूपीएससी की तैयारी की और पहले प्रयास में परीक्षा पास कर IAS अधिकारी बन गईं। आइए जानते हैं क्या थी उनकी रणनीति।

 

हर कोई जानता है कि यूपीएससी परीक्षा की तैयारी सबसे कठिन परीक्षा की तैयारियों में से एक है। वहीं अगर सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी सही तरीके से की जाए, तो कम समय में सफलता मिल सकती है।

 

इस IAS अधिकारी का नाम सौम्या पांडे हैं। उन्होंने 2016 की यूपीएससी परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक (AIR) 4 हासिल करके IAS अधिकारी बनने का सपना पूरा किया था। सौम्या इलाहाबाद की रहने वाली है। उन्होंने आर्मी स्कूल में पढ़ाई की, 10वीं कक्षा में 98 प्रतिशत अंक और 12वीं कक्षा में 97.8 प्रतिशत अंक हासिल किए और दोनों कक्षाओं में जिला टॉपर रहीं। उन्होंने मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग की डिग्री में गोल्ड मेडल भी हासिल किया था।

 

अपनी इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद, उन्होंने IAS अधिकारी बनने का फैसला किया और इसके लिए तैयारी शुरू कर दी। हालांकि, उनके पास तैयारी के लिए केवल 8 से 9 महीने बचे थे। यानी उनके पास 250 से 270 दिन थे। जब उन्हें यूपीएससी की तैयारी करनी थी। अपने परिवार में वह पहली ऐसी लड़की थी, जिन्होंने सिविल सर्विस परीक्षा के लिए तैयारी शुरू की थी।

 

शुरुआत में जब उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की, उनके लिए सबकुछ नया था। उन्हें नहीं पता था कि तैयारी कैसे करनी है और सिलेबस में क्या महत्वपूर्ण है और क्या नहीं।

 

ऐसे में उन्होंने GS (जनरल स्टडीज) के लिए रोजाना छह से आठ घंटे सेल्फ स्टडी के साथ कोचिंग लेने का फैसला किया। वह खुद को करंट अफेयर्स से अपडेट रखने के लिए अखबार पढ़ती थी और न्यूज चैनल देखती थी।

 

सौम्या ने UPSC प्रीलिम्स और मेन्स के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण का पालन किया। हालांकि प्रीलिम्स परीक्षा से 1-2 महीने पहले, उसने मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस शुरू कर दी थी।

 

UPSC Prelims: प्रीलिम्स परीक्षा की रणनीति

 

CSAT के लिए

 

एक इंजीनियर होने के नाते सौम्या को CSAT से कुछ दिन पहले ही अपने मैथ्स स्किल्स को निखारना था। उन्होंने परीक्षा से पहले इंग्लिश कंप्रीहेंशन की भी खूब प्रैक्टिस की

 

GS पेपर 1

 

सौम्या ने हिस्ट्री, ज्योग्राफी, पॉलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी  और साइंस एंड टेक्नोलॉजी जैसे विषयों के लिए कक्षा छठी से बारहवीं कक्षा तक सभी NCERT किताबों से पढ़ाई की। करंट अफेयर्स के लिए, उन्होंने ऑनलाइन सोर्स को फॉलो किया जिसमें PIB और हिंदू एडिटोरियल अपडेट शामिल थे।

प्रीलिम्स परीक्षा में, सौम्या उन सभी प्रश्नों को पहले हल करने की सलाह देती हैं जिनके बारे में आप पूरी तरह से श्योर हैं और फिर अन्य प्रश्नों की ओर बढ़ें।

 

UPSC Mains- मेन्स परीक्षा की रणनीति

 

निबंध पेपर

 

सौम्या ने करंट अफेयर्स विषयों पर हर 15 – 20 दिनों में निबंधों की प्रैक्टिस की थी।

 

GS पेपर I

 

सौम्या ने इसके लिए NCERT और केवल कुछ अन्य  किताबों को पढ़ा था। उन्होंने बिपिन चंद्र की ‘इंडियाज स्ट्रगल फॉर इंडिपेंडेंस’ पढ़ी; लक्ष्मीकांत की ‘भारतीय राजनीति’; और नितिन सिंघानिया की ‘भारतीय कला और संस्कृति’ पढ़ी थी। इसी के साथ उन्होंने कला और संस्कृति के लिए सीसीआरटी की वेबसाइट को भी फॉलो किया था।

 

GS पेपर III

 

यहां उन्होंने करंट अफेयर्स, आर्थिक सर्वेक्षण और बजट  के बारे में विस्तार से पढ़ा और साइंस एंड टेक्नोलॉजी  के लिए, उन्होंने ‘द हिंदू’ अखबार के साइंस सप्लीमेंट को पढ़ा था।

 

GS पेपर IV

 

एथिक्स पेपर के लिए, सौम्या ने यूपीएससी के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों से केस स्टडीज की प्रैक्टिस की थी। बता दें, सौम्या का ऑप्शनल सब्जेक्ट ज्योग्राफी था।

 

बीच-बीच में उन्होंने मॉक टेस्ट लेकर तैयारी का विश्लेषण किया और आंसर राइटिंग की भी प्रैक्टिस की। उन्होंने बारीकी से पूरे सिलेबस को समझा और टॉपिक वाइज तैयारी की। उनकी ये रणनीति काम कर गई। जिस कारण वह अपने पहले प्रयास में ही सफल हो गई। सौम्या पांडे वर्तमान में कानपुर देहात के चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर (CDO) के पद पर कार्यरत हैं।

 

ये भी पढ़ें:

Government Job Bulletin: 8 वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा, 63 हजार रुपए से अधिक मिलेगा वेतन | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन


Back to top button